पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विद्या बालन को कैसे मिली थी उनकी पहली फिल्म 'परिणीता', अभिनेत्री ने खुद बताया किस्सा

Sun, 05 Jul 2026 12:51 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Sun, 05 Jul 2026 12:51 PM IST
सार

Vidya Balan Movie Parineeta: अभिनेत्री विद्या बालन की पहली बॉलीवड फिल्म 'परिणीता' थी। इस फिल्म से विद्या ने हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई। जानिए कैसे मिला थी विद्या को यह फिल्म?

विज्ञापन
When Vidya Balan recalled the exact moment she was selected to play Parineeta
विद्या बालन - फोटो : X
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने अपनी पहली हिंदी फिल्म 'परिणीता' से लोगों का दिल जीत लिया था। लेकिन बॉलीवुड में कदम रखना उनके लिए आसान नहीं था। जानें कैसे मिली थी उन्हें फिल्म 'परिणीता'?
When Vidya Balan recalled the exact moment she was selected to play Parineeta
फिल्म 'परिणीता' - फोटो : सोशल मीडिया

'परिणीता' के लिए दिया था ऑडिशन
आईएनएस की एक खबर के अनुसार, सिमी गरेवाल के टॉक शो में विद्या बालन ने उस पल को याद किया, जब उन्हें इस फिल्म 'परिणीता' के लिए चुना गया था। विद्या ने बताया कि वे इस फिल्म के लिए कई ऑडिशन दे चुकी थीं और उन्हें लगभग लग रहा था कि वे रिजेक्ट हो चुकी हैं।

When Vidya Balan recalled the exact moment she was selected to play Parineeta
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@balanvidya

कैसे मिली थी फिल्म 'परिणीता'
विद्या ने बताया, 'मैं मशहूर सिंगर एनरिक के एक कॉन्सर्ट में थी। मैंने अपना फोन बंद कर रखा था, ताकि कोई परेशान न करे। मेरे साथ मेरा एक दोस्त था, जो फिल्म के डायरेक्टर प्रदीप सरकार को जानता था। जब प्रदीप सरकार ने मेरे दोस्त को फोन किया और पूछा कि विद्या कहां है? तब मैंने फोन पर बात की, तो उन्होंने कहा कि फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा मुझसे बात करना चाहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
When Vidya Balan recalled the exact moment she was selected to play Parineeta
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम @balanvidya
प्रोड्यूसर ने दी खुशखबरी
विद्या को लगा कि वे फोन पर प्यार से उन्हें यह कहेंगे कि 'तुम्हें यह रोल नहीं मिला'। लेकिन तभी विधु विनोद चोपड़ा ने उनसे कहा, 'विद्या बालन, तुम ही मेरी परिणीता हो। मैं बस तुम्हारा बेस्ट टेस्ट ले रहा था। मुझे तुम पर पूरा भरोसा है कि तुम हमारा नाम रोशन करोगी।'
विज्ञापन
When Vidya Balan recalled the exact moment she was selected to play Parineeta
फिल्म 'परिणीता' - फोटो : सोशल मीडिया

किस पर आधारित थी फिल्म 'परिणीता'
फिल्म 'परिणीता' साल 1914 के एक मशहूर बंगाली उपन्यास 'परिणीता' पर बनी थी, जिसे शरत चंद्र चट्टोपाध्याय ने लिखा था। इस फिल्म से डायरेक्टर प्रदीप सरकार ने अपने करियर की शुरुआत की थी। विधु विनोद चोपड़ा की बनाई इस फिल्म में विद्या बालन के साथ सैफ अली खान और संजय दत्त मुख्य किरदारों में थे। यह फिल्म 10 जून 2005 को रिलीज हुई थी।


यह भी पढ़ें: 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed