{"_id":"6a4a04060a2b798dd80b4716","slug":"shanaya-kapoor-shared-photos-in-lehenga-looks-like-bride-mother-comment-on-it-2026-07-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुल्हन जैसी सजीं शनाया कपूर, मानसून के दिनों में शेयर कीं तस्वीरें; नजर से बचाने के लिए मां ने किया ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुल्हन जैसी सजीं शनाया कपूर, मानसून के दिनों में शेयर कीं तस्वीरें; नजर से बचाने के लिए मां ने किया ये काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:43 PM IST
सार
Shanaya Kapoor Photos: शनाया कपूर अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी शानदार तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
1 of 5
शनाया कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shanayakapoor02
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री शनाया कपूर ने मानसून के दिनों में सोशल मीडिया पर अपनी बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में वह दुल्हन जैसी लग रही हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक बेहतरीन कैप्शन लिखा है। उनकी तस्वीरों पर उनकी मां समेत कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं।
2 of 5
शनाया कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shanayakapoor02
शनाया की पोस्ट में क्या है?
शनाया कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने लहंगा और टॉप पहना है। उन्होंने गहने पहने हैं। एक हाथ में भर कर चूड़ियां पहनी हैं। उनकी मांग का टीका उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है।
3 of 5
शनाया कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shanayakapoor02
मां ने किया कमेंट
तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा 'बारिश के दिनों में धूप जैसी चमको।' शनाया की तस्वीरों पर उनकी मां ने दिल और नजर वाला इमोजी कमेंट किया है, ताकि उन्हें नजर ना लगे। भावना पांडे ने उन्हें खूबसूरत लड़की कहा है। एक और यूजर ने लिखा 'आप बहुत ही सुंदर हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शनाया कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shanayakapoor02
शनाया कपूर का काम
शनाया कपूर को आखिरी बार फिल्म 'तू या मैं' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ आदर्श गौरव थे। बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा नहीं कर सकी थी। शनाया 2025 में विक्रांत मैसी के साथ 'आंखों की गुस्ताखियां' में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शनाया कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shanayakapoor02
कौन हैं शनाया?
आपको बता दें कि शनाया कपूर अभिनेता संजय कपूर और आभूषण डिजाइनर महीप कपूर की बेटी हैं। वह दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर और बोनी कपूर की भतीजी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।