फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Where Is Actor Avinash Wadhawan Today Who Once Gave Competition To Akshay Shahrukh And Ajay Devgan

कभी अक्षय-शाहरुख और अजय देवगन को देता था टक्कर, इन गलतियों से बदली जिंदगी; जानें अविनाश वाधवन की कहानी

Sun, 28 Jun 2026 05:31 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 28 Jun 2026 05:31 PM IST
सार

Avinash Wadhawan: एक समय था जब अविनाश वाधवन की तुलना अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख खान से की जाती थी, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि ये नाम अचानक से गायब सा हो गया। 

विज्ञापन
Where Is Actor Avinash Wadhawan Today Who Once Gave Competition To Akshay Shahrukh And Ajay Devgan
अविनाश वाधवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक समय ऐसा भी था जब अविनाश वाधवन बॉलीवुड के उभरते सितारों में गिने जाते थे। 90 के दशक की शुरुआत में उनके पास फिल्मों की लाइन लगी रहती थी और वह बड़ी-बड़ी हीरोइनों के साथ काम कर रहे थे। इतना ही नहीं, जिन फिल्मों ने आगे चलकर अजय देवगन, शाहरुख खान और अक्षय कुमार को सुपरस्टार बनाया, उनमें से कुछ के लिए अविनाश का नाम भी सामने आया था। लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और आज वह मुख्यधारा बॉलीवुड से लगभग दूर हो चुके हैं।

विज्ञापन

पढ़ाई में तेज, लेकिन किस्मत ने बदल दी राह
अविनाश वाधवन शुरू से ही पढ़ाई में बहुत अच्छे थे। उन्होंने दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और आगे एमबीए करने का सपना देखा। उन्हें IIM लखनऊ में एडमिशन भी मिल गया था, लेकिन उन्होंने मुंबई के जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट को चुना। यहीं से उनकी जिंदगी ने अचानक मोड़ लिया।

विज्ञापन

कॉलेज के दौरान एक फैशन डिजाइनर की नजर उन पर पड़ी और उन्हें मॉडलिंग का ऑफर मिला। धीरे-धीरे यह काम इतना बढ़ गया कि पढ़ाई छूट गई। सिर्फ एक साल में उन्होंने 60 से ज्यादा विज्ञापनों और फैशन शो में काम कर लिया और फिर फिल्मों की ओर रुख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Where Is Actor Avinash Wadhawan Today Who Once Gave Competition To Akshay Shahrukh And Ajay Devgan
अविनाश वाधवन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों में मिला जबरदस्त नाम
अविनाश को असली पहचान फिल्म ‘आई मिलन की रात’ से मिली, जो हिट रही। इसके बाद उन्होंने ‘बलमा’, ‘जुनून’, ‘दिल की बाज़ी’, ‘गीत’ और ‘पापी गुड़िया’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। उस दौर में वह इंडस्ट्री के व्यस्त और लोकप्रिय हीरो बन चुके थे।

गलत फैसलों और निजी जिंदगी ने बदला करियर
करियर के पीक पर ही अविनाश की शादी हो गई और वह कम उम्र में पिता भी बन गए। लेकिन उनकी निजी जिंदगी में परेशानियां बढ़ने लगीं, जिसका असर उनके काम पर पड़ा। उन्होंने खुद माना कि उन्होंने अपने पर्सनल प्रॉब्लम्स को करियर पर हावी होने दिया।

इसी दौरान वह भारत छोड़कर विदेश चले गए और लंबे समय तक इंडस्ट्री से दूर रहे। जब तक वह वापस लौटे, तब तक बॉलीवुड काफी बदल चुका था।

Where Is Actor Avinash Wadhawan Today Who Once Gave Competition To Akshay Shahrukh And Ajay Devgan
अविनाश वाधवन - फोटो : सोशल मीडिया

हाथ से निकल गईं बड़ी फिल्में
अविनाश ने खुद बताया कि कई बड़ी फिल्में उनके हाथ से निकल गईं।

  • ‘फूल और कांटे’ पहले उन्हें ऑफर हुई थी, जो बाद में अजय देवगन की डेब्यू फिल्म बनी।

  • ‘दीवाना’ में भी वह काम कर सकते थे, लेकिन डेट्स की वजह से मना कर दिया, और यह फिल्म शाहरुख खान को मिल गई।

  • ‘ये दिल्लगी’ भी उनसे छूट गई, जो बाद में सैफ अली खान ने की।

ये वही फिल्में थीं जिन्होंने दूसरे एक्टर्स का करियर चमका दिया।

Where Is Actor Avinash Wadhawan Today Who Once Gave Competition To Akshay Shahrukh And Ajay Devgan
अविनाश वाधवन - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी और ओटीटी पर नई शुरुआत
फिल्मों में वापसी मुश्किल होने पर अविनाश ने धीरे-धीरे टीवी और रीजनल सिनेमा की ओर रुख किया। शुरुआत में यह बदलाव उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों के चलते उन्होंने इसे स्वीकार किया।

आज वह कभी-कभार टीवी, रीजनल फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नजर आते हैं। हाल ही में वह कुछ डिजिटल प्रोजेक्ट्स में भी दिखे हैं।

ये भी पढ़ें- क्रिस्टोफर नोलन का खुलासा; 'द ओडिसी' में 'मेमेंटो' की तरह लिए हैं कई जोखिम, बोले- 'सेफ खेलना सबसे बड़ा रिस्क'

अविनाश वाधवन की कहानी हमें यह सिखाती है कि बॉलीवुड में सिर्फ टैलेंट ही काफी नहीं होता। सही समय, सही फैसले और लगातार मेहनत भी उतनी ही जरूरी होती है। एक छोटा सा ब्रेक या गलत फैसला भी पूरे करियर को बदल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed