अब कहां है ‘तारे जमीन पर’ में ईशान का टॉपर भाई बनने वाला बच्चा? फिल्म की तरह ही है असल जिंदगी
Where Is Sachet Seth Now: जानिए अब कहां हैं सचेत सेठ, जिन्होंने निभााया था ‘तारे जमीन पर’ में ईशान के बड़े भाई का किरदार, जो पढ़ाई में हमेशा टॉप करता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म ‘तारे जमीन पर’ आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। इस फिल्म में जहां दर्शील सफारी ने ईशान का किरदार निभाकर सबको भावुक कर दिया था, वहीं उनके बड़े भाई योहान अवस्थी का किरदार भी लोगों को याद है- एक ऐसा बच्चा जो पढ़ाई में हमेशा टॉप करता था। अब इस किरदार को निभाने वाले एक्टर सचेत सेठ की असल जिंदगी भी कुछ ऐसी ही निकली।
एक्टिंग छोड़ चुना अलग रास्ता
सचेत सेठ, जिन्हें सोशल मीडिया पर सचेत इंजीनियर के नाम से भी जाना जाता है, ने फिल्म के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली। उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान दिया और डेंटिस्ट बनने का फैसला किया। उन्होंने डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी से डेंटिस्ट्री की पढ़ाई की और पीरियोडॉन्टोलॉजी में गोल्ड मेडल भी हासिल किया। आज वह यूके में एक सफल डेंटिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं।
सोशल मीडिया से दूर, लेकिन जुनून बरकरार
सचेत का इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है, लेकिन वह लिंक्डइन पर एक्टिव रहते हैं। दिलचस्प बात ये है कि उन्हें हवाई जहाज उड़ाने का भी शौक है। उन्होंने एक बार कॉकपिट से अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि आसमान में रहकर नीचे की परेशानियां छोटी लगने लगती हैं।
‘तारे जमीन पर’ का अनुभव यादगार रहा
एक इंटरव्यू में सचेत ने फिल्म के दिनों को याद करते हुए बताया कि उस समय वह और दर्शील बस बच्चे थे और शूटिंग के दौरान खूब मस्ती करते थे। आमिर खान उन्हें सीन समझाते थे और सही इमोशन में लाने के लिए खास तरीके अपनाते थे।
ये भी पढ़ें- ‘अभी मुझे बहुत आगे जाना है’, वेदांग रैना ने ‘मैं वापस आऊंगा’ को बताया खास, शेयर की BTS तस्वीरें और भावुक नोट
‘तारे जमीन पर’ एक ऐसी कहानी थी, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। यह फिल्म एक ऐसे बच्चे की कहानी है, जिसे डिस्लेक्सिया की समस्या होती है और एक टीचर उसकी जिंदगी बदल देता है। यह फिल्म आमिर खान के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है।