फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Who is Aamir Khan lady love Gauri Spratt 5 things to know about Mr Perfectionist partner know details?

Aamir Khan: कौन हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट की लेडी लव गौरी स्प्रैट? आमिर की 'पार्टनर' के बारे में जानें 5 बातें

Thu, 13 Mar 2025 10:38 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 13 Mar 2025 10:38 PM IST
सार

Aamir Khan Gauri Spratt: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आमिर ने अपने से जुड़े कई खुलासे किए, साथ ही उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के बारे में भी खुलकर बात की?
 

विज्ञापन
Who is Aamir Khan lady love Gauri Spratt 5 things to know about Mr Perfectionist partner know details?
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions

विस्तार

आज 13 मार्च को आमिर खान अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें सुबह से ही उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं। आज उन्होंने कथित तौर पर मीडिया के सामने अपनी लेडी लव गौरी स्प्रैट को लेकर भी खुलासे किए। आमिर अपनी दो पूर्व पत्नियों, रीना दत्ता और किरण राव, के साथ अच्छे रिश्ते रखते हैं और तलाक के बाद भी एक परिवार की तरह रहते हैं। अब उन्हें बेंगलुरु की गौरी स्प्रैट से तीसरी बार प्यार हुआ है। आइए जानते हैं कौन हैं गौरी...
विज्ञापन

कौन हैं गौरी स्प्रैट
बॉलीवुड मिस्टर परफेक्निस्ट आमिर खान ने कहा कि उन्हें अकेले रहना पसंद नहीं है, और अब वह गौरी के साथ खुश हैं। प्रेस मीट में उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। गौरी के बारे में पांच खास बातें हैं। पहला गौरी बेंगलुरु की रहने वाली हैं और हेयरड्रेसिंग का बिजनेस चलाती हैं। दूसरा वह आमिर के प्रोडक्शन हाउस में भी काम करती हैं। तीसरा उनकी और आमिर की दोस्ती 25 साल पुरानी है, पर रिश्ता पिछले 18 महीनों से है। चौथा गौरी की एक शादी हो चुकी है और उनका छह साल का बेटा है। पांचवीं उनकी जड़ें तमिल और आयरिश दोनों से हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हुई गौरी से आमिर की मुलाकात
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर ने प्रेस को बताया कि उनकी और गौरी की मुलाकात 25 साल पहले हुई थी, लेकिन बाद में कॉन्टेक्ट टूट गया था। अब वे फिर मिले और साथ हैं। आमिर ने मजाक में कहा, "मैंने तुम लोगों को पता नहीं चलने दिया।" उन्होंने ये भी कहा कि वह गौरी को फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया के लिए तैयार कर रहे हैं और उनकी सुरक्षा के लिए निजी गार्ड भी रखे हैं। अपने जन्मदिन से पहले उन्होंने कहा, "भुवन को उसकी गौरी मिल गई।'' कथित तौर पर जनवरी में खबर आई थी कि आमिर को फिर से प्यार मिला है। गौरी को उनके परिवार ने पसंद किया और स्वागत किया। 12 मार्च, 2025 को आमिर ने गौरी को अपने दोस्तों शाहरुख खान और सलमान खान से भी मिलवाया, जो उनसे मिलने आए थे।

यह भी पढ़ें:
Ranbir Kapoor: 'लव एंड वॉर' को लेकर रणबीर कपूर का खुलासा, बोले- भंसाली के साथ काम करना है थकाऊ

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed