फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Who is Doja Cat After Flipperachi Hollywood Singer Song Becomes Part of Dhurandhar 2

कौन हैं डोजा कैट? फ्लिपराची के बाद इंटरनेशनल सिंगर का गाना बना ‘धुरंधर 2’ का हिस्सा, फैंस हुए उत्साहित

Thu, 05 Feb 2026 11:11 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 05 Feb 2026 11:11 AM IST
सार

Who is Doja Cat: फिल्म ‘धुरंधर’ में इंटरनेशनल रैपर फ्लिपराची ने ‘FA9LA’ गाने तहलका मचा दिया था। अब ‘धुरंधर 2’ में एक और इंटरनेशनल सिंगर का गाना फैंस को सुनने को मिलेगा। इस सिंगर का नाम डोजा कैट है? जानिए, कौन है डोजा कैट? और उनका कौन सा गाना ‘धुरंधर 2’ का हिस्सा बना है? 

विज्ञापन
Who is Doja Cat After Flipperachi Hollywood Singer Song Becomes Part of  Dhurandhar 2
डोजा कैट, फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@dojacat

विस्तार

फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर दो दिन पहले रिलीज हुआ। इस टीजर को देखते हुए फैंस का ध्यान इस बात पर गया कि आखिर में डोजा कैट का गाना ‘आह मैन (AAAHH MEN)’ बजता है। इस बात को मेकर्स ने भी टीजर के साथ कंफर्म किया है कि फिल्म में उनका यह गाना इस्तेमाल किया गया है। जानिए, कौन हैं ये सिंगर डोजा कैट?  

विज्ञापन


विज्ञापन


16 साल की उम्र से म्यूजिक बनाना शुरू किया 
आज डोजा कैट अमेरिका की पॉपुलर सिंगर, सॉन्ग राइटर, रैपर हैं। उनका असली नाम अमाला रत्ना जैंडिले डलामिनी है। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में जन्मी ( (21 अक्टूबर 1995) डोजा कैट ने 16 साल की उम्र से म्यूजिक बनाना शुरू किया। आज वह सबसे चर्चित पॉप स्टार के तौर पर मशहूर हैं। साल 2023 में उन्हें टाइम मैगजीन के सबसे पॉपुलर लोगों की लिस्ट में शामिल किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रैमी के अलावा कई म्यूजिक अवॉर्ड किए अपने नाम 
डोजा कैट को अपने करियर में कई म्यूजिक अवॉर्ड जीते हैं। एक ग्रैमी अवॉर्ड के अलावा छह बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड, पांच अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड, छह एमटीवी वीडियो म्यूजिक जैसे कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। डोजा कैट को बीएमआई पॉप म्यूजिक अवॉर्ड्स में सॉन्गराइटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला था। बिलबोर्ड म्यूजिक चार्ट ने साल 2025 की ‘21वीं सदी की टॉप 100 वुमन आर्टिस्ट’ की लिस्ट में डोजा कैट को 24वें नंबर पर रखा था। इसी तरह के कई उपलब्धिक डोजा कैट के नाम हैं।  

Who is Doja Cat After Flipperachi Hollywood Singer Song Becomes Part of  Dhurandhar 2
डोजा कैट - फोटो : इंस्टाग्राम@dojacat
कौन से रहे सबसे चर्चित गाने? 
फिल्म ‘धुरंधर 2’ में डोजा कैट का ‘आह मैन’ गाना इस्तेमाल किया गया है। लेकिन उनके कई गाने पॉपुलर हैं। इसमें सबसे पॉपुलर गाना ‘से सो’ है। वहीं ‘किस मी मोर’ और ‘पेंट द टाउन रेड’ शामिल हैं। इसके अलावा ‘वुमन’, ‘स्ट्रीट्स’ और ‘एगोरा हिल्स जैसे म्यूजिक ट्रैक भी काफी हिट है। डोजा कैट के गाने साेशल मीडिया पर भी खूब वायरल होते हैं। 

जबरदस्त है सोशल मीडिया फॉलोइंग
सोशल मीडिया पर भी डोजा कैट की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनके इंस्टाग्राम पर ही लगभग 24 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। डोजा कैट कई म्यूजिक टूर भी करती हैं, जहां फैंस उनके लिए दीवाने नजर आते हैं। भारत में भी जेन जी (Gen Z) जनरेशन डोजा कैट के गानों को खूब पसंद करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed