फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   why hrithik roshan angry with his manager anjali atha

सनसनीखेज खुलासा: इस महिला ने चुराए ऋतिक के सोने के सिक्के, मिली ये सजा

Tue, 12 Jun 2018 12:13 PM IST
पुनीत सिंह, अमर उजाला
पुनीत सिंह, अमर उजाला Updated Tue, 12 Jun 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
why hrithik roshan angry with his manager anjali atha
Hrithik Roshan

आखिर क्या वजह थी कि ऋतिक रोशन ने अपनी सालों पुरानी मैनेजर अंजलि अथा से नाता तोड़ लिया और एक दिन उन्हें मार्चिंग ऑडर्स दे दिये ? वजह काफी दिलचस्प है, जिसे लेकर अमर उजाला के हाथों लगी है एक एक्सक्लूसिव जानकारी।

विज्ञापन


आज की तारीख में बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर सितारे का कामकाज संभालने के लिए मैनेजर का रोल बेहद अहम होता है। मैनेजर एक्टर और इंडस्ट्री और फिल्मों से जुड़े तमाम लोगों की बीच की एक अहम कड़ी होता है। शूटिंग की डे्टस से लेकर सितारें की फ़ीस और सितारों की बाकी तमाम जरूरतों पर मैनेजर की हर तरह की नेगोशियन करता है। पिछले कुछ सालों में सितारों की बढ़ती व्यस्तता और प्रोफेशननिज़्म के चलते मैनेजर की अहमियत काफ़ी बढ़ी है। ऐसे में आजकल कोई भी सितारा मैनेजर से कंसल्ट किये बगैर और मदद लिए बिना कोई काम नहीं करता है। 

विज्ञापन

why hrithik roshan angry with his manager anjali atha
Hrithik Roshan

ऋतिक रोशन को भी अपनी मैनेजर अंजलि अथा पर काफी भरोसा था और वो ऋतिक के डेली वर्क कमिटमेंट्स और रूटिन का अहम हिस्सा थीं, लेकिन फिर एक दिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि ऋतिक को गुस्सा आ गया और उन्होंने अंजलि को अपना कामकाज देखने से मना कर दिया।
आगे की कहानी बताने से पहले हम आपको बता दें कि ऋतिक की अंजलि से ये नाराजगी नाजायज नहीं थी ऋतिक रोशन डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के साथ दो फिल्मों - जोधा अकबर और मोहन जोदारो में काम कर चुके हैं और दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त माने जाते हैं। अमर उजाला को सूत्रों से मिली ख़बर के मुताबिक, ऐसे में एक दिन गुडविल जेस्चर दिखाते हुए ऋतिक रोशन ने आशुतोष गोवारिकर को सोने के 21 सिक्के तोहफे के रूप में भेजे।

why hrithik roshan angry with his manager anjali atha
hrithik roshan

आशुतोष गोवारिकर ऋतिक के इस जेस्चर से बेहद खुश हुए और फिर उन्होंने शुक्रिया कहने के लिए ऋतिक को फोन लगाया और 11 सोने के सिक्के भेजने के लिए उन्हें थैक्स कहा ऋतिक का तुरंत माथा ठनका क्योंकि ऋतिक ने अंजलि के थ्रू 11 नहीं बल्कि सोने के 21 सिक्के भिजवाये थे। मामला साफ था 10 सिक्कों को अंजलि ने अपने पास रख लिया था और गोवारिकर तक महज़ 11 सिक्के ही पहुंचाये थे।
खबरों के मुताबिक, ऐसे में ऋतिक के गुस्से का आसमान छूना लाजिमी था उन्होंने फौरन अंजलि को तलब किया और इस बेईमानी के लिए खूब खरी खोटी सुनाई और तुरंत उन्हें अपने मैनेजर के पोस्ट से रिलीव कर दिया। इस खबर की तस्दीक के लिए अमर उजाला ने जब अंजलि से बात करनी चाही तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया। बता दें कि ऋतिक द्वारा निकाले जाने के बाद अंजलि कंगना रनौत की मैनेजर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed