फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   wife Anushka Sharma anxious Reaction After Virat Kohli Gets Hit On Helmet During RCB vs SRH IPL Match

Anushka Sharma: मैच खेलते वक्त विराट कोहली के साथ हुआ कुछ ऐसा, परेशान हो गईं अनुष्का शर्मा, खुला रह गया मुंह

Sat, 24 May 2025 12:28 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 24 May 2025 12:28 AM IST
सार

RCB vs SRH IPL Match: शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच मुकाबला हुआ। जीत सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में आई। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अनुष्का शर्मा का मुंह खुला रह गया।

विज्ञापन
wife Anushka Sharma anxious Reaction After Virat Kohli Gets Hit On Helmet During RCB vs SRH IPL Match
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को आरसीबी को 42 रनों से हराकर जीत दर्ज की। सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 231 रन बनाए। जवाब में फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन आरसीबी की टीम 19.5 ओवर में 189 रन पर ऑलआउट हो गई। मैंच में हर्ष दुबे ने विराट कोहली को आउट कर आरसीबी को पहला झटका दिया। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि मैच देखने पहुंची अनुष्का शर्मा एकदम परेशान हो गईं।

विज्ञापन

मैच देखने पहुंचीं अनुष्का
शुक्रवार के मैच में सनराइजर्स के खिलाफ विराट कोहली अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक के करीब थे, लेकिन 25 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। यह मैच देखने विराट की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी पहुंचीं। उनका एक रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे चिंतित नजर आ रही हैं। 

Shoaib Ibrahim: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हॉस्पिटल से लौटीं घर, पति शोएब ने बताया कब होगी ट्यूमर की सर्जरी?

विज्ञापन
विज्ञापन

चिंता में पड़े विराट के फैंस
दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि आरसीबी और और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल के हाई-इंटेंसिटी मैच के दौरान विराट कोहली के हेलमेट पर गेंद आकर लगी। इससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि, कोहली ने संयम से काम लिया और तुरंत वापस खेलना शुरू कर दिया। मगर इस दौरान उनके फैंस चिंतित हो उठे। डगआउट में बैठीं पत्नी अनुष्का शर्मा का मुंह फटा रह गया। 
 

 

विज्ञापन

घबरा गईं अनुष्का शर्मा
गेंद जैसे ही विराट कोहली के हेलमेट पर लगी, अनुष्का एकदम घबरा गईं। पति को लेकर फिक्र उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है। इस पल की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में शादी रचाई। कपल के दो बच्चे हैं। बेटी वामिका और बेटा अकाय।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed