फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Will Aamir Khan Kiran rao work together again on a new project Laapataa Ladies director gave reaction on this

Kiran Rao: क्या फिर से किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करेंगे आमिर-किरण? लापता लेडीज की निर्देशक ने दिया जवाब

Sun, 22 Sep 2024 12:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 22 Sep 2024 12:13 PM IST
सार

किरण राव की फिल्म लापता लेडीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हाल ही में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिल्म के निर्माता आमिर खान के साथ दोबारा काम करेंगी। इस पर निर्देशक ने खुलकर अपने विचार रखे। 

विज्ञापन
Will Aamir Khan Kiran rao work together again on a new project Laapataa Ladies director gave reaction on this
किरण राव-आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @@netflix

विस्तार

आमिर खान और किरण तलाक के बाद भी पेशेवर रूप से फिल्म लापता लेडीज में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म से आमिर खान बतौर निर्माता जुड़े हुए थे। वहीं, किरण ने इस शानदार फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म को सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी पर दर्शकों का प्यार मिला था। 

विज्ञापन

Hrithik Roshan: इटली से लगातार लीक हो रहे वॉर 2 के शूटिंग वीडियो, अब खतरनाक स्टंट करते नजर आए ऋतिक

विज्ञापन

किरण ने जताई दोबारा साथ काम करने की उम्मीद

इस फिल्म को मिल रही लगातार प्रशंसा के बीच किरण ने एक बार फिर से आमिर खान के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम करने की इच्छा जताई है। एक कार्यक्रम के दौरान जब किरण राव से आमिर के साथ फिर से काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "हम भविष्य में निश्चित रूप से साथ काम करेंगे।  मुझे उनके साथ काम करने में मजा आता है। आप जानते हैं कि वह इस फिल्म के निर्माता थे। आमिर को ही इस फिल्म की स्क्रिप्ट मिली थी। इसलिए मैं हमेशा उनके साथ फिर से काम करने के लिए उत्सुक रहती हूं।"  उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि वे भविष्य में फिर से साथ काम करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra: बेटी मालती-पति निक के साथ प्रियंका ने साझा कीं प्यारी तस्वीरें, फैंस बोले- क्वीन को प्यार


लोगों को खूब पसंद आई थी लापता लेडीज

किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित, लापता लेडीज को जियो स्टूडियो ने प्रस्तुत किया गया था। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित की गई थी, जिसकी पटकथा बिप्लब गोस्वामी की एक पुरस्कार विजेता कहानी से प्रेरित है। सिनेमाघरों में यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं कर सकी थी, लेकिन ओटीटी पर आते ही इस फिल्म ने धमाल मचा दिया था। सेलेब्स के साथ आम दर्शकों ने भी सोशल मीडिया पर इस फिल्म की जमकर तारीफ की थी।
Dhvani Bhanushali: सितारों का पता नहीं, मैंने दिलों में जगह बनाई है, मैं जो कुछ भी हूं अपनी मां की वजह से हूं 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed