{"_id":"5706fbd2-297b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"will-kajol-keep-her-friendship","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या काजोल जाएंगी दोस्ती निभाने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या काजोल जाएंगी दोस्ती निभाने
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 08 Nov 2012 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से जारी अजय देवगन और शाहरुख खान के बीच चल रहे विवाद में काजोल दोहरे धर्मसंकट में फंस गई हैं। मामला 'सन ऑफ सरदार' और 'जब तक है जान' फिल्मों से जुड़ा है। यशराज कैंप यह बात साफ कर चुका है कि फिल्म 'जब तक है जान' की प्रीमियर में हर वह कलाकार आमंत्रित जाएगा जिसका यशराज के साथ फिल्मी संबंध रहा हो।
फिल्म अभिनेत्री काजोल यशराज कैंप के बहुत नजदीक रहीं हैं। यशराज कैंप के साथ 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' सहित कई फिल्में हिट रही हैं। ऐसे मे काजोल को उस आयोजन में प्रमुखता से बुलाया जाएगा। यशराज के अलावा काजोल के संबंध शाहरुख खान से भी बहुत अच्छे रहे हैं। दोनों ने साथ मिलकर कई हिट फिल्में दीं।
फिल्म रिलीज करने के मामले में शाहरुख और अजय के बीच तल्खी बढ़ गई है। चूंकि अभिनेत्री होने के साथ-साथ काजोल अजय देवगन की पत्नी भी हैं तो स्वाभाविक है कि वह अजय देवगन के हितों का भी ध्यान रखेंगी। पूरी फिल्म इंडस्ट्री की निगाह इस बात पर है कि 12 नवंबर को होने वाले जब तक है जान के प्रीमियर शो में काजोल शिरकत करती हैं या नहीं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यश चोपड़ा की मौत के बाद बॉलीवुड में एक लॉबी चाहती थी कि उनकी आखिरी फिल्म 'जब तक है जान' दीवाली पर अकेले ही रिलीज हो और उसकी टक्कर के लिए कोई दूसरी फिल्म इस दिन थियेटरों पर ना आए। जबकि इसी दिन अजय की 'सन ऑफ सरदार' भी रिलीज होने वाली है इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि अजय को सीसीआई के समक्ष शिकायत दर्ज करानी पड़ी।
हालांकि अजय देवगन को इस रेस में सीसीआई ने झटका देते हुए अपनी अपील को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उन्होंने कोई ऐसा सबूत पेश नहीं किया है जिससे यह साबित हो सके कि यशराज फिल्म्स उनकी फिल्म को दबाने का काम कर रही है।