सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Winners of Filmfare Awards 2025 List Abhishek Bachchan Kartik Aaryan To Alia Bhatt Director Kiran Rao

‘लापता लेडीज’ ने झटकी 13 ट्रॉफी, अभिषेक-कार्तिक बेस्ट एक्टर, आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड; पढ़ें पूरी लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 12 Oct 2025 08:16 AM IST
विज्ञापन
सार

Winners of Filmfare Awards 2025: शनिवार रात 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड का आयोजन अहमदाबाद में हुआ। इस अवॉर्ड को शाहरुख, करण जौहर और मनीष पॉल ने मिलकर होस्ट किया। फिल्मफेयर अवॉर्ड इवेंट में सबसे ज्यादा जलवा ‘लापता लेडीज’ का रहा। फिल्म ने 13 अवॉर्ड अपने नाम किए। अभिषेक बच्चन, कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। पढ़िए, फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 के विजेताओं की पूरी लिस्ट।

Winners of Filmfare Awards 2025 List Abhishek Bachchan Kartik Aaryan To Alia Bhatt Director Kiran Rao
फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 के मंच पर पूरा बॉलीवुड नजर आया। इस खास शाम को शाहरुख खान ने अपनी एंकरिंग से खास बना दिया। साथ ही शाहरुख और काजोल की परफॉर्म भी चर्चा में रही। कई पुराने कलाकारों को नए कलाकारों ने अपनी परफॉर्मेंस के जरिए ट्रिब्यूट दिया। अवॉर्ड नाइट में फिल्म ‘लापता लेडीज’ की धूम रही। कई कलाकार अवाॅर्ड लेते हुए भावुक नजर आए। जानिए, फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 के विजेताओं की पूरी लिस्ट और इवेंट से जुड़ी कुछ खास बातें। 
Trending Videos

 

फिल्मफेयर अवॉर्ड के विजेताओं की सूची 

बेस्ट लीड मेल एक्टर अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन
बेस्ट लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट
बेस्ट मेल एक्टर (क्रिटिक्स अवार्ड्स) राजकुमार राव
बेस्ट लीड एक्ट्रेस (क्रिटिक्स अवार्ड्स)  प्रतिभा रांटा

बेस्ट सपोर्टिंग फीमेल एक्ट्रेस 

छाया कदम (लापता लेडीज के लिए)

बेस्ट सपोर्टिंग मेल एक्टर

रवि किशन (लापता लेडीज के लिए)
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स अवार्ड्स)  शूजित सरकार (आई वांट टू टॉक के लिए)
बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025  नितांशी गोयल

बेस्ट डेब्यू एक्टर (फिल्मफेयरअवॉर्ड 2025) 

लक्ष्य
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर (फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025) कुणाल खेमू, आदित्य सुहास जंभाले
बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल  अरिजीत सिंह (लापता लेडीज के लिए)
 
ये खबर भी पढ़ें: अक्षय ने गाया गुजराती गाना, शाहरुख-काजोल ने किया परफॉर्म, भावुक हुए रवि किशन; फिल्मफेयर में क्या-क्या हुआ खास?
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्तिक आर्यन और अभिषेक ने शेयर किया अवॉर्ड 
अपने करियर में अभिषेक बच्चन ने पहली बार बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया। अभिषेक को फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के लिए यह अवॉर्ड मिला है। हालांकि यह अवॉर्ड उन्हें संयुक्त रूप से कार्तिक आर्यन के साथ मिला। कार्तिक आर्यन को यह अवॉर्ड फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला। कार्तिक आर्यन और अभिषेक बच्चन अवॉर्ड लेते वक्त इमोशनल दिखे। अवॉर्ड फंक्शन में आलिया तो नहीं पहुंची थीं लेकिन उन्होंने अपने नाम बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड किया। फिल्म 'जिगरा' में उम्दा अभिनय करने लिए आलिया को यह अवॉर्ड मिला है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

ये खबर भी पढ़ें: लक्ष्य-नितांशी को बेस्ट डेब्यू एक्टर्स, रवि किशन को मिला सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग रोल के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार

शाहरुख को किया गया सम्मानित, काजोल संग परफॉर्मेंस ने जीता दिल
फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 में शाहरुख और काजोल की हिट जोड़ी ने स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से समा बांध दिया था। दर्शक मंत्रमुग्ध होकर दोनों को देखते रहे। वहीं शाहरुख खान को अवॉर्ड फंक्शन में भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने काजोल और करण जौहर के साथ यह अवॉर्ड लिया।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


जया बच्चन को मिला सिने आइकन अवॉर्ड 
फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 में अभिषेक बच्चन को जहां बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं जया बच्चन को सिने आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। मंच पर शाहरुख ने जया बच्चन के पैर भी छूए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


अवॉर्ड फंक्शन में ये झलकियां भी चर्चा में रहीं 
  • कीर्ति सेनन और लक्ष्य ने दिया शम्मी कपूर और जीनत अमान को ट्रिब्यूट। कीर्ति ने जीनत अमान और लक्ष्य ने शम्मी कपूर के गानों पर परफॉर्म किया। इनकी परफॉर्मेंस ने इवेंट में चार चांद लगा दिए थे। 
  • रवि किशन अवॉर्ड लेते हुए भावुक हुए। शाहरुख खान के साथ खड़े होकर उन्होंने अपने मन की बातें सबके साथ साझा कीं। 
  • ‘लापता लेडीज’ फेम एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा ने भी अवॉर्ड लेते हुए काफी एक्साइटेड दिखीं। डायरेक्टर किरण राव ने अपनी फिल्म 'लापता लेडीज' की पूरी कास्ट के साथ बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड लिया। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed