सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   yami gautam viral video paparazzi talked about aditya dhar movie dhurandhar 2 she surpised

Video: पैपराजी की बातों पर चौंक गईं यामी गौतम, 'धुरंधर 2' को लेकर किया सवाल? बोले- 'आदित्य सर पर कोई संदेह...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 19 Mar 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 Viral Video: आज आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी बीच आदित्य की पत्नी और अभिनेत्री यामी गौतम का एक वीडियो सामने आया है। जिसे देखने के बाद आप भी सरप्राइज हो जाएंगे।

yami gautam viral video paparazzi talked about aditya dhar movie dhurandhar 2 she surpised
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

आज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' और पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' रिलीज हो चुकी है। लेकिन हर जगह ज्यादातर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की चर्चा ज्यादा हो रही है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी ने 'धुरंधर द रिवेंज' को लेकर आदित्य की पत्नी यामी गौतम से एक सवाल किया? जिसके जवाब में देखिए अभिनेत्री ने क्या कहा है।

Trending Videos

वायरल वीडियो
यामी गौतम का एक वीडियो सामने आया है, जो प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स के एक कार्यक्रम के दौरान का है। इस कार्यक्रम में यामी ने अपनी अगली फिल्म 'नई नवेली' की घोषणा की है। इसी दौरान जब पैपराजी ने यामी से पूछा कि आपने 'धुरंधर 2' देखी क्या? इस सवाल के जवाब में पैपराजी ने कहा, 'दो बार देखी है', इस जवाब पर यामी थोड़ी सरप्राइज दिखीं और बोलीं 'दो बार देख ली?' इसके बाद पैपराजी ने कहा, 'आदितय सर के ऊपर में किसी भी तरह का कोई संदेह नहीं करता'। फिर क्या पैपराजी की इन बातों पर यामी मुस्कुराईं और उन्हें धन्यवाद कहा।

View this post on Instagram

A post shared by Snehkumar Zala (@sneyhzala)


विज्ञापन
विज्ञापन

नई नवेली में नजर आएंगी यामी
आनंद एल राय द्वारा निर्मित और बालाजी मोहन निर्देशित फिल्म का नाम 'नई नवेली' है। यह एक पौराणिक कथाओं की हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। बहरहाल, फिल्म की स्क्रिप्ट का काम पूरा हो चुका है। अभी इसका प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। यामी इससे पहले इमरान हाशमी के साथ हक में नजर आई थीं।


यह भी पढ़ें: 150 करोड़ के बजट में बनीं 'उस्ताद भगत सिंह'? पवन कल्याण ने चार्ज की कितनी फीस, जानें श्रीलीला-राशि के बारे में
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed