सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yo Yo Honey Singh Share Picture With American Rapper Ali Dee Theodore Says Its Time For Hollywood

क्या हॉलीवुड चला देसी कलाकार? हनी सिंह ने पोस्ट के जरिए दी बड़ी अपडेट; जानिए किस प्रोजेक्ट में आएंगे नजर?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 11 Feb 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Yo Yo Honey Singh Hollywood Debut: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बाद देसी कलाकार हनी सिंह भी अब हॉलीवुड की राह पर चलेंगे। इस बारे में रैपर, सिंगर ने एक पोस्ट शेयर की। आखिर किस प्रोजेक्ट का वह हिस्सा बन रहे हैं? 

Yo Yo Honey Singh Share Picture With American Rapper Ali Dee Theodore Says Its Time For Hollywood
यो यो हनी सिंह और अमेरिकन रैपर-प्रोड्यूसर अली डी थियोडोर - फोटो : इंस्टाग्राम@yoyohoneysingh
विज्ञापन

विस्तार

यो यो हनी सिंह ने भारत में रैप म्यूजिक को आगे बढ़ाने में सबसे अधिक योगदान दिया है। उनके गाने, रैप सॉन्ग आज भी लोगों को पसंद आते हैं। बॉलीवुड फिल्मों में भी उन्होंने हिट सॉन्ग गाए हैं। अब वह बॉलीवुड से निकलकर हॉलीवुड की दुनिया में भी कदम रखेंगे। हाल ही में इस बारे में खुद सिंगर ने एक बड़ा अपडेट दिया है। 

Trending Videos

अमेरिकन सिंगर के साथ साझा की तस्वीर 
हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह अमेरिकन रैपर, प्रोड्यूसर अली डी थियोडोर के साथ नजर आए। इस तस्वीर में दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग दिख रही है। इस पोस्ट पर रैपर हनी सिंह लिखते हैं, ‘अब हॉलीवुड का समय आ गया है। बहुत सारे प्यार और सम्मान के लिए शुक्रिया अली डी थियोडारे।’ इस पोस्ट के जरिए हनी सिंह ने संकेत दिया है कि वह ग्लोबल लेवल पर अपने म्यूजिक को लेकर जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)


 

ये खबर भी पढ़ें: ‘दुख पहुंचाने का इरादा नहीं…’ हनी सिंह ने आपत्तिजनक बातों के लिए मांगी माफी, वायरल वीडियो को लेकर दी सफाई  

अली डी थियोडोर ने हनी के बारे में क्या कहा? 

हनी सिंह वाली पोस्ट को अली डी थियोडोर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही हनी सिंह की खूब तारीफ की है। वह अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखते हैं, ‘मैं जितने भी प्रोड्यूसर से मिला हूं, उनमें से सबसे टैलेंटेड में से एक सबसे टैलेटेंड हनी सिंह हैं।’

बॉलीवुड में भी सक्रिय हैं हनी सिंह 
हनी सिंह के करियर की बात करें तो साल 2024 में उनकी जिंदगी पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री ‘यो यो हनी सिंह फेमस’ रिलीज हुई। इसके अलावा पिछले साल उन्होंने ‘हाउसफुल 5’ और ‘दे दे प्यार दे 2’ जैसी फिल्मों भी प्लेबैक सिंगिंग की है। अब वह अपने अनाम हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed