YRF स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' की सामने आई रिलीज डेट! जानिए आलिया भट्ट और शरवरी वाघ को एक्शन मोड में कब देख सकेंगे
Alpha Release Date: YRF की पहली महिला प्रधान स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' की नई रिलीज डेट सामने आ चुकी है। जानिए कब रिलीज होगी आलिया और शरवरी की फिल्म।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेड एनालिस्ट तरन आर्दश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म 'अल्फा' की रिलीज की जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा, 'यह आधिकारिक है... आलिया भट्ट और शरवरी YRF ने 'अल्फा' की रिलीज अगले साल के लिए टाल दी है... #YRFSpyUniverse की पहली महिला प्रधान जासूसी फिल्म #alpha, अब 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।
आलिया भट्ट और शरवरी की एक्शन फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट बदल गई है। पहले यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। तरन की पोस्ट के हिसाब से फिल्म 'अल्फा' का पोस्ट-प्रोडक्शन का काम अधूरा है। टीम को VFX पूरा करने के लिए ज्यादा समय चाहिए, जिसके कारण रिलीज की तारीख बदली गई है। दरअसल, निर्माता यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) इस फिल्म को बेहतरीन बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। वीएफएक्स टीम को और समय चाहिए ताकि फिल्म को शानदार तरीके से पेश किया जा सके।