‘मेरे दिल में एक दर्द और खालीपन है’, अपनी मां को याद करके भावुक हुईं जरीन खान; साझा किया खूबसूरत वाला वीडियो
Zareen Khan Tribute To Mother: जरीन खान ने अपनी मां के निधन के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए मां को श्रद्धांजलि देते हुए एक भावुक संदेश साझा किया है। जानिए पोस्ट में उन्होंने क्या कुछ लिखा…
विस्तार
अभिनेत्री जरीन खान अपनी मां परवीन खान के निधन से पूरी तरह से टूट गई हैं। अब मां को खोने के एक हफ्ते बाद जरीन ने उनके लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर की हैं। एक्ट्रेस ने मां को याद करते हुए एक भावुक संदेश साझा किया है। साथ ही मां के साथ मस्ती करते हुए एक वीडियो भी साझा किया है। अभिनेत्री ने मां के साथ अपने रिश्ते को याद करते हुए दुख, कृतज्ञता और उनके जाने से पैदा हुए खालीपन को साझा किया है।
मेरी मां, मेरी दुनिया, मेरा सबकुछ
जरीन खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने अपनी मां के साथ मस्ती करते हुए एक वीडियो भी साझा किया है। ये एक रील है, जिसमें अलग-अलग पल कैद हैं। इसके साथ कैप्शन में जरीन ने एक भावुक संदेश भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मेरी मां, मेरा पहला प्यार, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी लाडली, मेरी दुनिया, मेरा सब कुछ।
आपको गए दस दिन हो गए हैं। मैं दुनिया के लिए कोई लंबा-चौड़ा संदेश नहीं लिखूंगी, क्योंकि आप जानती हैं कि आपके बिना मैं इस समय किस दौर से गुजर रही हूं। मेरे दिल में एक ऐसा दर्द और खालीपन है, जिसे कोई भर नहीं सकता। हमेशा की तरह छोटी बच्ची बनी रहो और जन्नत में अपने माता-पिता के प्यार का आनंद लो। फिर मिलेंगे!’
8 अप्रैल को हुआ था जरीन की मां का निधन
जरीन ने अपनी पोस्ट में ये भी बताया कि उनकी मां का निधन 8 अप्रैल 2026 को हुआ था। पोस्ट के साथ जरीन ने अपनी मां के साथ बिताए अनमोल पलों का एक वीडियो मोंटाज भी साझा किया है, जो उनके मजबूत और स्नेहपूर्ण बंधन को दर्शाता है।
पोस्ट ने इंटरनेट पर तुरंत ध्यान आकर्षित किया और कई लोगों ने जरीन खान को भावभीनी श्रद्धांजलि और संवेदनाएं व्यक्त कीं। इनमें अभिनेत्रियां तब्बू और संगीता बिजलानी भी शामिल थीं।
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो जरीन खान ने 2010 में सलमान खान के साथ 'वीर' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'रेडी', 'हाउसफुल 2', 'हेट स्टोरी 2' और '1921' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। वह कई म्यूजिक वीडियो का भी हिस्सा रही हैं।

कमेंट
कमेंट X