फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   zee5 will release the first bollwood stunt women reshma pathan biopic

शोले की 'नकली बसंती' की अब देखिए असली कहानी

Tue, 19 Feb 2019 09:39 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 19 Feb 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
zee5 will release the first bollwood stunt women reshma pathan biopic
द शोले गर्ल - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के दर्शकों में शायद ही कोई ऐसा हो जिसने निर्देशक रमेश सिप्पी की कालजयी फिल्म 'शोले' न देखी हो। इस फिल्म का एक दृश्य हमेशा लोगों को याद रहता है जिसमें बसंती बनी हेमा मालिनी गब्बर सिंह के साथियों की पकड़ से बचने के लिए तांगे से भागती है और तांगे का एक पहिया निकल जाने के बाद भी वह तांगा दौड़ाती रहती है।
विज्ञापन


इस दृश्य को फिल्माए जाते समय जो महिला कलाकार तांगे में हेमा मालिनी का रूप धरकर बैठी, वह हैं देश की पहली महिला स्टंट कलाकार, रेशमा पठान। 

रेशमा पठान पर अब एक बायोपिक बनकर तैयार है जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया जा रहा है। इसका नाम है, 'द शोले गर्ल'। इस पहली महिला स्टंट कलाकार ने हेमा मालिनी की तमाम दूसरी सुपर हिट फिल्मों में भी उनके बॉडी डबल का काम किया। इसके अलावा अपनी पहली सालगिरह मौके पर जी5 ने अलग अलग भारतीय भाषाओं में इस साल 72 नए शो शुरू करने का भी ऐलान किया है।
विज्ञापन


'द शोले गर्ल' में रेशमा पठान का किरदार कर रही बिदिता बैग कहती हैं, ‘मुझे पहले रेशमा पठान के बारे में ज्यादा पता नहीं था। एक बच्चे की तरह मुझे यह जानने की बहुत उत्सुकता थी कि रेशमा कौन हैं। फिर जब मैंने रेशमा की कहानी सुनी तो मुझे लगा कि देश की इस पहली महिला स्टंट कलाकार के बारे में सबको जानना ही चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed