फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Border 2 actor Sunny Deol sent Birthday wishes to JP Dutta shared 27 year old picture from set of Border fil

Border 2: खास अंदाज में सनी देओल ने दी जेपी दत्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं, पुरानी तस्वीरें साझा कर लिखा ये

Thu, 03 Oct 2024 07:09 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 03 Oct 2024 07:09 PM IST
सार

'बॉर्डर 2' में सनी देओल एक बार फिर अपने शानदार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। इस बीच उन्होंने निर्माता जेपी दत्ता के जन्मदिन पर 'बॉर्डर' के सेट से ली गईं पुरानी तस्वीरें साझा कर खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 
 

विज्ञापन
Border 2 actor Sunny Deol sent Birthday wishes to JP Dutta  shared 27 year old picture from set of Border fil
जेपी दत्ता-सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol

विस्तार

सनी देओल हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्हें और उनकी फिल्मों को आज भी कई फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इन दिनों वह अपनी एक बेहद सफल फिल्म 'बॉर्डर' के दूसरे भाग को लेकर काफी चर्चा में हैं। वह और दिग्गज निर्माता जेपी दत्ता बॉर्डर 2 के साथ करीब 27 साल बाद फिर से हाथ मिला रहे हैं। इस युद्ध-ड्रामा फिल्म की पहली किस्त साल 1997 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से काफी ज्यादा प्यार मिला था। सनी देओल ने फिल्म 'बॉर्डर' के सेट से जुड़ी पुरानी तस्वीरों के साथ निर्माता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

विज्ञापन


सनी देओल ने साझा की बॉर्डर के सेट से ली गई तस्वीरें
सनी देओल ने आज, 3 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें साझा कर दिग्गज निर्माता जेपी दत्ता को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। उनके द्वारा साझा की गईं दोनो तस्वीरें उनकी 27 साल पुरानी फिल्म 'बॉर्डर' के सेट से ली गई हैं। अभिनेता द्वारा साझा किए गए एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में अभिनेता-निर्माता दोनों किसी बात पर चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Thalapathy 69: 'दलपति 69' से जुड़ीं प्रियामणि, पहली बार विजय के साथ स्क्रीन पर मचाएंगी धमाल
'बॉर्डर 2' में दोबारा नजर आएगा सनी देओल का एक्शन अवतार
इन तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, "75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं जेपी, पीछे मुड़कर देखना और एक बार फिर साथ आना काफी अच्छा लग रहा है। हमने बॉर्डर के साथ हिंदुस्तान को उसकी सबसे बड़ी युद्ध फिल्म दी, और अब 'बॉर्डर 2' के साथ इस विरासत को आगे बढ़ाने का समय आ गया है। आपको बहुत सारा प्यार भगवान का आशीर्वाद हमेशा आप पर बना रहे। अभिनेता द्वारा पोस्ट साझा करते ही फैंस भी इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगें। 
अस्पताल में गोविंदा से मिलने पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, लिया हालचाल
फिल्म में अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी आएंगे नजर 
बता दें कि इस साल की शुरुआत में 'बॉर्डर 2' की आधिकारिक घोषणा की गई थी। फिल्म में सनी देओल के अलावा सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी जुड़ चुके हैं। इससे पहले दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन भी अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म से जुड़ चुके हैं। यह बहुप्रतीक्षित युद्ध-ड्रामा 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबर्दस्त उत्सुकता है, क्योंकि फिल्म का पहला भाग काफी ज्यादा लोकप्रिय हुआ था, जिसे आज भी दर्शक बड़े चाव से देखना पसंद करते हैं। 
Adah Sharma: 'द केरल स्टोरी' को मिली आलोचनाओं को लेकर बोलीं अदा, कहा- जब हम फिल्म कर रहे थे, तब नहीं लगा..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed