फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Cannes 2025 urvashi rautela walked on red carpet with parrot clutch users reacted

Cannes 2025: कान में उर्वशी रौतेला का अतरंगी लुक, तोते वाले बैग की कीमत कर देगी हैरान, यूजर बोले- उर्वशी देवी…

Wed, 14 May 2025 09:17 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 14 May 2025 09:17 AM IST
सार

Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल 2025 से अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का लुक काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर भी वह खूब वायरल हो रहा है। जानते हैं अभिनेत्री ने क्या पहना था और उसकी कीमत कितनी है?

विज्ञापन
Cannes 2025 urvashi rautela walked on red carpet with parrot clutch users reacted
उर्वशी रौतेला - फोटो : एक्स

विस्तार

कान फिल्म फेस्टिवल 2025 का शानदार आगाज हो चुका है। समारोह के पहले दिन अभिनेत्री उर्वशी रौतेला पहुंचीं। अभिनेत्री का लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। रंग बिरंगी ड्रेस में पहुंचीं उर्वशी ने हाथों में पैरट क्लच कैरी किया हुआ था, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

विज्ञापन


उर्वशी रौतेला का लुक
कान फिल्म फेस्टिवल 2025 के रेड कार्पेट पर उर्वशी रौतेला ने अपनी ड्रेसिंग सेंस से सभी का ध्यान खींचा। अभिनेत्री ने इस दौरान लाल, नीले और पीले रंग के बोल्ड रंगों में एक ड्रैमेटिक स्ट्रक्चर्ड गाउन पहना था। इस लुक को मैचिंग टियारा और एक पैरट के आकार के क्रिस्टल-स्टडेड क्लच से पूरा किया। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित हुए रॉबर्ट डी नीरो, स्टेज से डोनाल्ड ट्रंप को लेकर दिया बड़ा बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


उर्वशी के बैग की कीमत
उर्वशी के इस अनोखे बैग को लग्जरी डिजाइनर जूडिथ लीबर ने तैयार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत लगभग 4.68 लाख रुपये है। सोशल मीडिया पर उनकी तोते वाले बैग के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में तो वह पैरट क्लच को चूमती हुई भी नजर आ रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DietSabya® (@dietsabya)



यह खबर भी पढ़ें: Cannes Film Festival 2025: भारत की ये पांच फिल्में कान में बढ़ाएंगी शान, कहानी से लेकर कास्ट तक जानें सबकुछ


यूजर्स ने दिया क्या रिएक्शन?
अभिनेत्री के इस लुक को लोग काफी पसंद कर रहै हैं, लेकिन ट्रोलर्स इसे लेकर उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘रोलेक्स कहां है?’ एक अन्य ने कमेंट किया, ‘मैं तो बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।’ एक यूजर ने कटाक्ष करते हुए लिखा, क्या ‘डाकू महाराज’ को फेस्टिवल में दिखाया गया?’ एक और ने तारीफ करते हुए लिखा, ‘उन्हें इसलिए रानी कहा जाता है।’



उर्वशी रौतेला का वर्क फ्रंट

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार दक्षिण भारतीय फिल्म ‘डाकू महाराज’ में देखा गया था। फिल्म के एक डांस स्टेप के लिए अभिनेत्री को आलोचना का भी सामना करना पड़ा था। हाल ही में वह सनी देओल की ‘जाट’ के गाने ‘टच किया’ में नजर आईं। इसके अलावा उर्वशी ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘कसूर 2’ में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed