सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Cannes 2026: Disha Patani shows love for BFF Mouni Roy and Jacqueline Fernandez at 79th Cannes Film Festival

Cannes 2026: 'लेट्स गो गर्ल'; कान फिल्म फेस्टिवल से मौनी रॉय का लुक देख बोलीं जिगरी दोस्त दिशा पाटनी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 19 May 2026 03:13 PM IST
विज्ञापन
सार

79th Cannes Film Festival: मौनी रॉय इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हैं। बीते दिन उन्होंने अपना लुक शेयर किया। उनके पोस्ट पर जिगरी दोस्त एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने हौसला बढ़ाया।

Cannes 2026: Disha Patani shows love for BFF Mouni Roy and Jacqueline Fernandez at 79th Cannes Film Festival
दिशा पाटनी-मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

मौनी रॉय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी बिखर गई है। वे पति सूरज नांबियार से अलग हो रही हैं। इस बारे में खुद मौनी और सूरज साझा बयान जारी कर चुके हैं। इस बीच मौनी फ्रांस में चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंची हैं। दिशा पाटनी ने मौनी का हौसला बढ़ाया है।
Trending Videos

 

दिशा पाटनी ने की मौनी और जैकलीन की तारीफ
कान फिल्म फेस्टिवल में मौनी रॉय और जैकलीन फर्नांडिस दोनों पहुंची हैं। दोनों अदाकाराओं ने सोशल मीडिया पर अपने दिलकश फोटोज शेयर किए। मौनी रॉय और दिशा पाटनी की पक्की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। अक्सर दोनों को साथ में पार्टी करते और आउटिंग पर जाते देखा जाता है। अपनी निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव से गुजर रहीं मौनी जब एक इंटरनेशनल स्टेज पर पहुंचीं तो दिशा ने खूब तारीफ की है। उन्होंने जैकलीन की पोस्ट पर भी रिएक्शन दिया है।

इलैयाराजा से जुड़े डायलॉग पर आलोचनाओं के बाद ‘करुप्पु’ के मेकर्स ने मांगी माफी, सीन हटाने को लेकर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

मौनी के पोस्ट पर क्या बोलीं दिशा पाटनी?
बीते दिन मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कान फिल्म फेस्टिवल से अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर कीं। साथ कैप्शन में लिखा- ‘कान और केओस।’ फोटोज में मौनी ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं। साथ ही उन्होंने एक जैकेट भी कैरी की थी, जो उन्होंने हाथों पर रखी हुई थी। मौनी के पोस्ट पर दिशा पाटनी ने कमेंट किया है, 'लेट्स गो गर्ल'।

विज्ञापन

जैकलीन की तारीफ में कही ये बात
मौनी के साथ-साथ दिशा पाटनी ने जैकलीन फर्नांडिस का हौसला भी बढ़ाया है। जैकलीन ने भी बीते दिन इंस्टाग्राम अकाउंट से कान फिल्म फेस्टिवल का लुक साझा किया। इस पर दिशा पाटनी ने रिएक्शन दिया। उन्होंने लिखा, 'ब्यूटी'। साथ ही रेड हार्ट इमोजी भी बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed