सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ruchi Gujjar Cannes Film Festival Look Viral Actress Wear Ghoonghat On Red Carpet

Cannes: घूंघट डाले रेड कारपेट पर पहुंचीं एक्ट्रेस, पिछले साल पीएम मोदी की फोटो वाला हार पहनकर हुई थीं वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Tue, 19 May 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Ruchi Gujjar Cannes Film Festival Look Viral: एक तरफ बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियां कान फिल्म फेस्टिवल में अपने ग्लैमरस गाउन लुक, स्टाइल से फैंस का दिल जीत रही हैं। वहीं एक एक्ट्रेस इस इवेंट में घाघरा चोली और घूंघट में नजर आईं। जानिए, ऐसा अटायर एक्ट्रेस ने क्यों चुना?

Ruchi Gujjar Cannes Film Festival Look Viral Actress Wear Ghoonghat On Red Carpet
एक्ट्रेस रुचि गुज्जर का कान फिल्म फेस्टिवल से वायरल हुआ लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@ruchigujjarofficial
विज्ञापन

विस्तार

79वें कान फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की एक अभिनेत्री रुचि गुज्जर ने भारतीय परिधान के जरिए सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इतने बड़े मंच पर उन्होंने घाघरा चोली और घूंघट को अपने अटायर के तौर पर चुना है। ऐसा करने के पीछे एक्ट्रेस का एक खास मकसद है। यहां, देखिए कान फिल्म फेस्टिवल से एक्ट्रेस रुचि गुज्जर की कुछ अनदेखी तस्वीरें। 

Trending Videos



रुचि गुज्जर ने दुनिया के सबसे चर्चित मंच पर फैशन की एक नई कहानी लिखी है। राजस्थान की परंपरा और संस्कृति से इंस्पायर अपनी ड्रेस के जरिए वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



बेहद खूबसूरत गुलाबी घाघरा चोली और घूंघट वाले लुक के साथ रुचि ने महिलाओं की आजादी, पहचान और सामाजिक बदलाव की आवाज उठाई है।
 



इस लुक जरिए रुचि गुज्जर ने घूंघट प्रथा के खिलाफ आवाज बुलंद की है। साथ ही राजस्थान की हस्तकला और संस्कृति का जश्न भी मनाया है।  
विज्ञापन



कान फिल्म फेस्टिवल के मंच से रुचि गुज्जर ने एक खास संदेश भी दिया है। वह कहती हैं, ‘मैंने घूंघट चुप रहने के लिए नहीं पहना। मैंने इसे विरोध के तौर पर पहना है। एक महिला का सम्मान उसकी पहचान छिपाकर नहीं किया जा सकता है। अगर मेरी यह वॉक किसी एक महिला के लिए भी जीवन को बदल सकती है तो मेरा मकसद सफल हो जाएगा।’  



रुचि गुज्जर की इस पहल की तुलना उन हॉलीवुड सितारों से भी की जा रही है जिन्होंने बड़े मंचों का इस्तेमाल सामाजिक मुद्दों को उठाने के लिए किया। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है।  



रुचि गुज्जर की यह ड्रेस रूपा शर्मा ने डिजाइन की है। गुलाबी रंग के लहंगे पर सिल्वर जरी वाली कढ़ाई की गई है। 



इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने पारंपरिक राजस्थानी गहने, चूड़ियां पहनी हैं। पारदर्शी घूंघट से अपना चेहरा पहले कवर किया, उसके बाद घूंघट हटा दिया।  



बता दें कि पिछले साल भी रुचि गुज्जर कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई थीं। पिछली बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाला एक हार यानी नेकलेस पहना था। यह नेकलेस पहनकर वह खूब वायरल हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed