Cannes 2026: 'लेट्स गो गर्ल'; कान फिल्म फेस्टिवल से मौनी रॉय का लुक देख बोलीं जिगरी दोस्त दिशा पाटनी
79th Cannes Film Festival: मौनी रॉय इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हैं। बीते दिन उन्होंने अपना लुक शेयर किया। उनके पोस्ट पर जिगरी दोस्त एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने हौसला बढ़ाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिशा पाटनी ने की मौनी और जैकलीन की तारीफ
कान फिल्म फेस्टिवल में मौनी रॉय और जैकलीन फर्नांडिस दोनों पहुंची हैं। दोनों अदाकाराओं ने सोशल मीडिया पर अपने दिलकश फोटोज शेयर किए। मौनी रॉय और दिशा पाटनी की पक्की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। अक्सर दोनों को साथ में पार्टी करते और आउटिंग पर जाते देखा जाता है। अपनी निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव से गुजर रहीं मौनी जब एक इंटरनेशनल स्टेज पर पहुंचीं तो दिशा ने खूब तारीफ की है। उन्होंने जैकलीन की पोस्ट पर भी रिएक्शन दिया है।
इलैयाराजा से जुड़े डायलॉग पर आलोचनाओं के बाद ‘करुप्पु’ के मेकर्स ने मांगी माफी, सीन हटाने को लेकर कही ये बात
मौनी के पोस्ट पर क्या बोलीं दिशा पाटनी?
बीते दिन मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कान फिल्म फेस्टिवल से अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर कीं। साथ कैप्शन में लिखा- ‘कान और केओस।’ फोटोज में मौनी ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं। साथ ही उन्होंने एक जैकेट भी कैरी की थी, जो उन्होंने हाथों पर रखी हुई थी। मौनी के पोस्ट पर दिशा पाटनी ने कमेंट किया है, 'लेट्स गो गर्ल'।
जैकलीन की तारीफ में कही ये बात
मौनी के साथ-साथ दिशा पाटनी ने जैकलीन फर्नांडिस का हौसला भी बढ़ाया है। जैकलीन ने भी बीते दिन इंस्टाग्राम अकाउंट से कान फिल्म फेस्टिवल का लुक साझा किया। इस पर दिशा पाटनी ने रिएक्शन दिया। उन्होंने लिखा, 'ब्यूटी'। साथ ही रेड हार्ट इमोजी भी बनाए।