सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   fan and celebs reaction on tv actress Sanchita Ugale suicide video viral

'आपने सभी फैंस का दिल तोड़ दिया', संचिता उगले की खुदकुशी से दुखी हुआ फैन; अभिनेत्री के इन कामों को किया याद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 15 Jun 2026 02:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Sanchita Ugale: अभिनेत्री संचिता उगले ने खुदकुशी कर ली है। एक फैन ने उनके इस कदम पर शोक जताया है। उसने उनके अच्छे कामों को याद किया है।

fan and celebs reaction on tv actress Sanchita Ugale suicide video viral
संचिता उगले - फोटो : इंस्टाग्राम@sanchita_ugale
विज्ञापन

विस्तार

टीवी की बेहतरीन अभिनेत्री संचिता उगले ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने अपने घर में साड़ी के सहारे छत वाले पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। जब यह हादसा हुआ तब वह घर पर अकेली थीं। घटना के बाद परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले कर गए। मगर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनकी खुदकुशी पर उनके फैंस ने दुख जताया है।


यह खबर भी पढ़ें: Sanchita Ugale: 'कुमकुम भाग्य' फेम संचिता उगले ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, 19 घंटे पहले शेयर किया था वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

 

fan and celebs reaction on tv actress Sanchita Ugale suicide video viral
संचिता उगले - फोटो : इंस्टाग्राम@sanchita_ugale
संचिता के निधन पर फैन दुखी
सोशल मीडिया पर संचिता उगले के एक फैन ने उनके आत्महत्या करने पर दुख जताया है। फैन ने पोस्ट की है और अभिनेत्री को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। फैन ने कहा कि अभिनेत्री ने अपने हजारों फैंस का दिल तोड़ा है। उन्होंने दंगल चैनल को एक अहम मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने आगे कहा 'संचिता उगले जी आप एक बेहतरीन अभिनेत्री थीं। आपके फैंस इस वक्त जिस हालत में होंगे उनके बारे में आप उम्मीद भी नहीं कर सकतीं।'
 

फैन ने दी श्रद्धांजलि
फैन ने आगे कहा शो 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' को रातों-रात पहचान दिलाने वाली संचिता जी आप बहुत याद आएंगी। आपके परिवार को बहुत ज्यादा संवेदनाएं। आपसे ये उम्मीद नहीं थी। आप बड़े पर्दे की एक कलाकार होने वाली थीं। आपकी एक्टिंग की मिसाल पेश की जाती थी। ओम शांति।'
विज्ञापन

fan and celebs reaction on tv actress Sanchita Ugale suicide video viral
संचिता उगले - फोटो : Instagram @SanchitaUgale
फिल्म का भी रहीं हिस्सा
संचिता उगले ने कई टीवी धारावाहिकों और फिल्म में काम किया था। उन्होंने शो ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में सुकून की भूमिका निभाई थी। उन्होंने फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई का किरदार भी निभाया था। इसके अलावा ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में भी वह नजर आ चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed