सत्ता और अधिकार के लिए 'क्योंकि 2' में मचा घमासान; क्या बदले की आग में विरानी परिवार को फूंक देगा रेयांश?
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में बीते दिनों जहां सभी की शादियां टूट रही थीं। वहीं, अब शो ने एक नया मोड़ लिया है। इसमें घरेलू कलेश और विवाद का नजारा दिखाया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दूसरे सीजन में इन दिनों घमासान मचा है। विरानी परिवार में प्यार और अपनेपन की मिसाल दी जाती हैं। हर कोई दूसरे सदस्य के लिए त्याग करने को तैयार रहता है। मगर, इन दिनों हर सदस्य अपने अधिकार के लिए जूझता दिख रहा है। परिवार का ऐसा माहौल तुलसी के पोते रेयांश की एंट्री के बाद हुआ है।
बदला लेने के मकसद से आया रेयांश
रेयांश तुलसी के बेटे अंश का बेटा है। वही अंश जिसे बुरे कारनामों के कारण खुद तुलसी ने गोली मारकर मौत के घाट उतारा था। अब अंश का बेटा रेयांश शो में आया है। तुलसी अपने पोते को देखकर खुश है और उसे उसका हक देने के लिए परिवार में जगह दी है। वहीं, रेयांश है कि बदले की भावना के साथ विरानी हाउस आया है। उसका सिर्फ एक ही मकसद है और वह है अपने पिता की मौत का बदला लेकर विरानी परिवार को बर्बाद करना।
गौतम और दामिनी का फूटा गुस्सा
रेयांश को घर में जगह देने से नंदिनी नाराज है। वह तुलसी पर नाराजगी जताती है। इतना ही नहीं, तुलसी ने करण और नंदिनी के बेटे पार्थ की बजाय बिजनेस की कमान भी रेयांश को दे दी है, जिसने आग में घी का काम किया है। गुस्से में नंदिनी यह याद दिलाती है कि घर और बिजनेस को संभालने में करण ने मदद की है। आर्थिक तंगी में उसने पैसे दिए हैं, तब सभी ने सर्वाइव किया है। यह सच जानकर गौतम और दामिनी आगबबूला हो जाते हैं।
पार्थ और वैष्णवी के बीच आएगी दूरी?
इस बीच पार्थ और वैष्णवी की सगाई होती है। पार्थ और वैष्णवी के बीच भी रेयांश आ गया है और दोनों के रिश्ते में दरार डालने की हर चाल चल रहा है। बीते दिनों देखा गया था कि वैष्णवी के जन्मदिन पर पार्थ ने सरप्राइज पार्टी प्लान की थी। मगर, रेयांश ने जान-बूझकर वैष्णवी को ज्यादा काम देकर ऑफिस में रोके रखा। इससे पार्थ का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि रेयांश पार्थ और वैष्णवी के रिश्ते में जहर घोलने में कामयाब होगा। ऐसे में विरानी परिवार क्या रेयांश के बदले की आग में झुलस जाएगा? या तुलसी हर बार की तरह मुसीबत को टाल देगी।