‘मुझे वो बिल्कुल पसंद नहीं’, ओरी ने फिर साधा ध्रुव राठी पर निशाना, यूट्यूबर को बताया ‘एंटी-नेशनल’
Orry on Dhruv Rathee: सोशल मीडिया पर्सनालिटी ओरहान अवात्रमानी, जिन्हें लोग ओरी के नाम से जानते हैं, एक बार फिर यूट्यूबर और पॉलिटिकल कमेंटेटर ध्रुव राठी पर भड़कते नजर आए। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओरी ने हाल ही में ध्रुव राठी पर बड़ा बयान दिया, जिसके बाद वे एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान ओरी ने ध्रुव पर एकतरफा सोच रखने का आरोप लगाया और उन्हें ‘एंटी-नेशनल’ तक कह दिया।
मुझे वो बिल्कुल पसंद नहीं
ओरी हाल ही में एक पॉडकास्ट में नजर आए, जहां उन्होंने खुलकर ध्रुव राठी के बारे में अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, ‘मुझे वो पसंद नहीं हैं, और इसकी वजह ये है कि उन्होंने मुझे अपने वीडियो के थंबनेल में इस्तेमाल किया। मैं उनका वीडियो देखने के लिए ट्रिक हो गया, लेकिन उसमें मैं सिर्फ दो सेकंड के लिए था। 20 मिनट का वीडियो था और वो मेरे बारे में भी नहीं था। ये मेरे लिए टॉर्चर जैसा था।’
सिर्फ अपने हिसाब से मुद्दे उठाते हैं
ओरी ने आगे कहा कि ध्रुव सिर्फ उन्हीं मुद्दों पर बात करते हैं जो उनके नैरेटिव में फिट बैठते हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता वो किन टॉपिक्स पर बात करते हैं, क्योंकि मैं सब फॉलो नहीं करता। लेकिन कई बार वो अजीब बातें करते हैं जो समझ नहीं आतीं, और जब किसी जरूरी मुद्दे पर बोलना चाहिए, तब वो चुप रहते हैं। मुझे वो बिल्कुल पसंद नहीं हैं।’
इतना ही नहीं, ओरी ने यह भी बताया कि वो ध्रुव को एक खास निकनेम से बुलाते हैं, जो उन्होंने इंटरनेट पर कहीं देखा था।
पहले भी हो चुका है विवाद
ये पहली बार नहीं है जब ओरी ने ध्रुव राठी पर निशाना साधा है। पिछले साल भी उन्होंने अपनी दोस्त जाह्नवी कपूर के सपोर्ट में ध्रुव को खरी-खोटी सुनाई थी। दरअसल, ध्रुव ने एक वीडियो में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की फेक ब्यूटी पर बात की थी, जिसमें जाह्नवी कपूर का भी जिक्र था।
ये भी पढ़ें- शिकागो की सड़कों पर सैर करती नजर आईं मृणाल ठाकुर, शहर को अलविदा कहते हुए टूटा दिल
उस समय ओरी ने इंस्टाग्राम पर कमेंट करते हुए कहा था कि ‘वो शायद जानती भी नहीं होंगी कि वो कौन है।’ इसके साथ ही उन्होंने ध्रुव को ‘एंटी-नेशनल’ बताया था और कहा था कि वो ऐसे वीडियो सिर्फ अटेंशन पाने के लिए बनाते हैं।