'इस पर जरूर फिल्म बनाऊंगा'; एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 हादसे की दर्दनाक कहानी पर्दे पर उतारेंगे मिलन शर्मा
Film On AI 171 Crash: एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 के हादसे को एक साल पूरा हो गया है। 12 जून 2025 को हुए इस दर्दनाक हादसे में निर्माता मिलन शर्मा ने अपनी बहन को खो दिया था। अब वे इस पर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते साल 12 जून को लंदन जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-171 अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघानीनगर इलाके में बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल कॉम्प्लेक्स पर क्रैश हो गई थी। इस हादसे में विमान में सवार 241 लोगों और जमीन पर मौजूद 19 लोगों की मौत हो गई थी। चमत्कारिक रूप से एक यात्री बच गया था। जान गंवाने वालों में निर्माता मिलन शर्मा की बहन अंजू शर्मा भी थीं। हाल ही में इस दुखद हादसे पर बात करते हुए मिलन शर्मा ने बताया कि वे इस पर फिल्म बनाएंगे।
हादसे के कुछ दिन बाद लिया फैसला
एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के क्रैश में अपनी बड़ी बहन को खोने वाले निर्माता ने इस हादसे पर आधारित एक फीचर फिल्म बनाने की योजना पर बात की। उन्होंने इसे अपना निजी मिशन बताया है। उनका कहना है कि यह उनके करियर का आखिरी प्रोजेक्ट हो सकता है। मूल रूप से हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले और वड़ोदरा में काम करने वाले फिल्ममेकर मिलन शर्मा बताया कि पिछले साल 12 जून को हुए इस क्रैश के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने यह फिल्म बनाने का फैसला किया था। उन्होंने भारत के सबसे भयानक एविएशन हादसों में से एक में अपने रिश्तेदारों को खोने वाले परिवारों का दुख देखा था।
तय किया की फिल्म बनाएंगे
बता दें कि इस हादसे को लेकर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) अपनी जांच जारी रखे हुए है और अभी तक कोई अंतिम रिपोर्ट जारी नहीं की गई है। इस हादसे में मिलन ने अपनी 56 साल की बहन अंजू शर्मा को खो दिया। हादसे के एक साल बाद समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए निर्माता ने बताया कि फिल्म बनाने का विचार हादसे के तुरंत बाद ही आया था, न कि पहली बरसी के दौरान उन्होंने इस बारे में सोचा है। उन्होंने कहा, 'जब पिछले साल यह हादसा हुआ और हमें इसकी खबर मिली, तो सब कुछ देखने के बाद एक हफ्ते के अंदर ही मैंने तय कर लिया कि मैं इस पर जरूर फिल्म बनाऊंगा'।
बोले- 'हमेशा ड्रीम प्रोजेक्ट रहेगा'
मिलन शर्मा ने कहा, 'यह प्रोजेक्ट हमेशा मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट रहेगा। मैं इस पर पहले से ही काम कर रहा हूं और मुझे यकीन है कि मैं यह फिल्म जरूर बनाऊंगा'। मिलन ने कहा कि फाइनल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट न आने की वजह से इस त्रासदी और पीड़ितों के परिवारों पर इसके असर को डॉक्युमेंट करने का उनका इरादा और मजबूत हो गया है। उन्होंने कहा, 'एक साल बीत चुका है और हम अब भी इंतजार कर रहे हैं। हमारे लिए फाइनल रिपोर्ट बहुत जरूरी है। हम जानना चाहते हैं कि क्या हुआ था? इसमें सिर्फ वे लोग ही नहीं मरे जिनकी जान गई, बल्कि एक तरह से उनके परिवार भी खत्म हो गए'।