फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   case will be file against filmmaker ali abbas Zafar for cheating vashu Bhagnani court ordered mumbai police

Vashu Bhagnani: वाशु भगनानी के साथ धोखाधड़ी करने के लिए अली अब्बास जफर पर दर्ज होगा केस, कोर्ट ने दिया आदेश

Fri, 06 Dec 2024 08:23 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 06 Dec 2024 08:23 PM IST
सार

Vashu Bhagnani: वाशु भगनानी ने 'बड़े मियां छोटे मियां' के निर्देशक अली अब्बास जफर और उनके दो सहयोगियों हिमांशु मेहरा और एकेश रणदीवे के खिलाफ कथित तौर पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करने के लिए अदालत का रुख किया था।

विज्ञापन
case will be file against filmmaker ali abbas Zafar for cheating vashu Bhagnani court ordered mumbai police
अली अब्बास जफर-वाशु भगनानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

मुंबई की एक अदालत ने पुलिस को मशहूर फिल्म निर्माता वाशु भगनानी की शिकायत पर फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर और दो अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और जालसाजी का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। मजिस्ट्रेट कोमल सिंह राजपूत ने पुलिस को आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश देते हुए कहा कि तीनों के खिलाफ आरोप गंभीर हैं।

विज्ञापन

अली अब्बास जफर और सहयोगियों पर केस दर्ज करने का आदेश
वाशु भगनानी ने 2024 की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के निर्देशक अली अब्बास जफर और उनके दो सहयोगियों हिमांशु मेहरा और एकेश रणदीवे के खिलाफ कथित तौर पर धोखाधड़ी करने और उनके पैसे हड़पने का मामला दर्ज करने के लिए बांद्रा मजिस्ट्रेट की अदालत का रुख किया था। मजिस्ट्रेट कोमल सिंह राजपूत ने 2 दिसंबर को पारित आदेश में कहा कि अपराध संज्ञेय और गैर-जमानती हैं। अदालत ने कहा, 'आरोप गंभीर हैं। सभी पहलुओं से यह निष्कर्ष निकलता है कि गहन पूछताछ जरूरी लगती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

इन धाराओं के तहत दर्ज होगा केस
इसने बांद्रा पुलिस स्टेशन को अली अब्बास जफर और दो अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 120, 406, 420, 465, 471, 500 और 506 के तहत मामला दर्ज करने और मामले की जांच करने को कहा। अदालत ने कहा कि तीनों ने वाशु भगनानी को समय-समय पर अलग अलग राशियों का भुगतान करने का लालच दिया और अनुबंध का उल्लंघन करते हुए अतिरिक्त खर्च किए और इन खर्चों का कोई हिसाब नहीं दिया। मजिस्ट्रेट ने कहा कि वाशु भगनानी द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि समझौते भुगतान वाउचर, व्हाट्सएप चैट सहित दस्तावेजों से होता है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
अदालत ने कहा, 'कई लेन-देन में कथित धोखाधड़ी की कुल राशि बहुत अधिक है। लेन-देन की संख्या भी बहुत अधिक है।' शिकायत के अनुसार, भगनानी ने फरवरी 2021 में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ चार फिल्में साइन की थीं, जिनमें एक्शन-कॉमेडी 'बड़े मियां छोटे मियां' भी शामिल है। नवंबर 2021 में निर्माता ने फिल्म को निर्देशित करने और लिखने के लिए अली अब्बास जफर से संपर्क किया। अली अब्बास जफर ने कथित तौर पर एक शर्त रखी कि वह हिमांशु मेहरा और एकेश रणदीवे के साथ काम करेंगे, क्योंकि वे उसके सहयोगी हैं, जो उसके खातों, ऑडिट का ध्यान रखते हैं और फिल्म का प्रबंधन भी करते हैं और उसकी सहायता करते हैं।

अली अब्बास ने की वाशु के साथ धोखाधड़ी
निर्देशक और उनके सहयोगियों ने कथित तौर पर वाशु भगनानी को आश्वासन दिया कि वे अप्रूवल के लिए सभी खर्च जमा करेंगे और फिल्म की सबसे कम प्रोडक्शन खर्च 125 करोड़ रुपये तय की गई थी, जिसे भुगतान करने के लिए वाशु भगनानी ने सहमति जताई। वाशु भगनानी ने अपनी शिकायत में दावा किया कि तीनों ने जाली और मनगढ़ंत दस्तावेज जमा करके उनके साथ धोखाधड़ी की, जिसमें बढ़े हुए खर्च दिखाए गए। शिकायत में आगे आरोप लगाया गया कि तीनों ने खातों में हेराफेरी करके अधिकांश राशि हड़प ली। निर्माता ने दावा किया कि उन्होंने शिकायत के साथ बांद्रा पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद उन्होंने अदालत का रुख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed