सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Dinesh lal yadav Exclusive Interview Actor Talk About Series Gram Chikitsalay 2 And His Career

Exclusive: ‘जो लोग देखना पसंद करेंगे, वहां दिख जाऊंगा’ ग्राम चिकित्सालय 2 से जुड़े निरहुआ, सुनाए मजेदार किस्से

Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Wed, 24 Jun 2026 07:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Dinesh lal yadav Exclusive Interview: भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अब वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में नजर आने वाले हैं। अमर उजाला से हुई खास बातचीत में उन्होंने इस आगामी सीरीज और अपने करियर को लेकर कई बातें साझा की हैं। 

Dinesh lal yadav Exclusive Interview Actor Talk About Series Gram Chikitsalay 2 And His Career
दिनेश लाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खास बात ये है कि वह पहले सीजन में भी इस सीरीज का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन उस वक्त बात नहीं बन पाई। अब दूसरे सीजन से जुड़कर वह काफी खुश हैं। हाल ही में अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में निरहुआ ने सीरीज, अपने किरदार और ओटीटी के दौर में बदलती इंडस्ट्री पर बात की।


 

Dinesh lal yadav Exclusive Interview Actor Talk About Series Gram Chikitsalay 2 And His Career
'ग्राम चिकित्सालय 2' में दिनेश लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम@ dineshlalyadav

‘तब लगा मुझे भी करना चाहिए था’
निरहुआ ने बताया कि ग्राम चिकित्सालय उन्हें शुरू से पसंद था और पहले सीजन में शामिल न हो पाना उन्हें कहीं न कहीं खटका भी था। उन्होंने कहा, ‘जब मुझे ये सीरीज ऑफर हुई तो बहुत खुश हुआ। क्योंकि मैं इसका पहला सीजन ही करना चाहता था। जब पहला सीजन आया तो मैंने परिवार के साथ बैठकर देखा और मुझे बहुत आनंद आया। मैं घर में यही बात कर रहा था कि यार मैं भी करने वाला था लेकिन कुछ कारणों से नहीं कर पाया। फिर जैसे ही पता चला कि इसका दूसरा सीजन भी आ रहा है तो बहुत खुश हुआ। मैंने इसमें काम किया क्योंकि यह मेरा फेवरेट शो है।’
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Dinesh lal yadav Exclusive Interview Actor Talk About Series Gram Chikitsalay 2 And His Career
दिनेश लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम@दिनेश लाल यादव

‘हर गांव में मेरे जैसा एक आदमी’
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए निरहुआ कहते हैं, ‘मेरा किरदार ऐसा है जैसा आदमी लगभग हर गांव में मिल ही जाएगा। एक ऐसा दबंग टाइप का आदमी जिसको सब पता है कि कौन क्या करके आया है? सिस्टम कैसे चलता है? वो सब जानता है। हर जगह ऐसे लोग मिलते हैं और हमारा पाला भी बहुत पड़ता है। लोगों को देखने को मिलेगा कि गांव में दबंग आदमी असल में होता कैसा है।’

‘एक्टर की पढ़ाई 24 घंटे चलती रहती है’
अपने किरदार की तैयारी पर निरहुआ ने कहा, ‘एक्टर्स के लिए सीखने की प्रक्रिया कभी रुकती नहीं है। हां कुछ किरदारों के लिए ज्यादा वर्कशॉप नहीं करनी पड़ती क्योंकि रियल लाइफ में ऐसे लोग मिलते रहते हैं। हम अभिनेताओं की पढ़ाई 24 घंटा चलती रहती है। हम जहां भी जाते हैं लोगों को ऑब्जर्व करते हैं कि ये कैसे बात कर रहा है, कैसे बिहेव कर रहा है। फिर जब मौका मिलता है तो उसी को पर्दे पर उतारने की कोशिश करते हैं।’ 

विज्ञापन

Dinesh lal yadav Exclusive Interview Actor Talk About Series Gram Chikitsalay 2 And His Career
दिनेश लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम@ dineshlalyadav
‘OTT पर कहानियां खुलकर बताई जा रही हैं’
OTT पर बात करते हुए निरहुआ ने कहा, ‘पहले फिल्मों में दो घंटे का दबाव रहता था, लेकिन अब कहानी को विस्तार से दिखाने का मौका मिल रहा है। पिछले कुछ वर्षों में बहुत बदलाव हुआ है।’

‘लोग जहां देखेंगे, वहीं दिख जाऊंगा’
थिएटर और OTT को लेकर चल रही बहस पर निरहुआ का कहना है कि उन्हें कभी इस बात की चिंता नहीं होती कि कौन सा प्लेटफॉर्म आगे रहेगा। वो कहते हैं, ‘मैं बदलाव के लिए हमेशा तैयार रहता हूं। अगर कोई मुझसे कहता है कि थिएटर में फिल्म नहीं चल रही, लोग नहीं देख रहे, तो मैं कहता हूं… लोग जहां देख रहे हैं मैं वहीं दिखूंगा। आप थिएटर में देखोगे, वहां दिखूंगा। टीवी पर देखोगे, वहां दिखूंगा। OTT पर देखोगे, वहां दिखूंगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed