सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra talks about her upcoming project with Angelina Jolie opens up on film Varanasi and her career

जल्द एंजेलिना जोली के साथ काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा? करियर में आए बदलावों पर देसी गर्ल ने तोड़ी चुप्पी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 20 Jun 2026 09:40 AM IST
विज्ञापन
सार

Priyanka Chopra: इन दिनों 'वाराणसी' की शूटिंग में जुटीं प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने अन्य आगामी प्रोजेक्ट पर बात की। देसी गर्ल ने बताया कि वे ऑरलैंडो ब्लूम के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकती हैं। इसके अलावा एंजेलिना जोली के साथ भी काम करने की तैयारी है।

Priyanka Chopra talks about her upcoming project with Angelina Jolie opens up on film Varanasi and her career
प्रियंका चोपड़ा-एंजेलिना जोली - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड से निकल हॉलीवुड तक नाम कमा चुकीं प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं। इन दिनों वे अपनी आगामी फिल्म 'वाराणसी' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह भारी-भरकम बजट में बनी फिल्म है, जिससे प्रियंका चोपड़ा को बहुत उम्मीदे हैं। एसएस राजामौली की इस फिल्म में प्रियंका के अलावा महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हाल ही में प्रियंका ने इस फिल्म पर बात की। साथ ही बताया कि वे जल्द ही एंजेलिना जोली के साथ काम करेंगी।



एंजेलिना जोली से मिलती है प्रेरणा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने फ्यूचर प्लान पर 'फॉर्च्यून इंडिया' से बात करते हुए बताया कि वे एंजेलिना जोली के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम करेंगी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह प्रोजेक्ट कोई फिल्म होगी, विज्ञापन होगा या कोई चैरिटी से जुड़ा काम। प्रियंका ने हॉलीवुड की उन महिलाओं में एंजेलिना जोली का भी जिक्र किया, जिनसे उन्हें प्रेरणा मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'वाराणसी' पर जताई खुशी
प्रियंका चोपड़ा फिलहाल एस.एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' के आखिरी कुछ शेड्यूल की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को अपने करियर का सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बताया है। उन्होंने कहा, 'हम जो करने की कोशिश कर रहे हैं, वह बहुत बड़ा और महत्वाकांक्षी है। ऐसा काम बहुत समय से देखने को नहीं मिला है। मैं न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिए इसे लेकर बहुत उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रही हूं, क्योंकि यह एक बहुत बड़ी ग्लोबल रिलीज होगी और लोगों को पता चलेगा कि हम पिछले तीन वर्षों से किस चीज पर काम कर रहे हैं'।
विज्ञापन


बोलीं- 'खुद चुन सकती हूं प्रोजेक्ट'
प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में हुई तरक्की के बारे में बात की। हैदराबाद में शूटिंग के दौरान अपनी जिंदगी के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'फिल्म 'वाराणसी' के सेट पर शूटिंग का माहौल बहुत मजेदार है। सभी एक्टर्स के परिवार साथ में हैं। हम मस्ती कर रहे हैं। हंस-बोल रहे हैं। साथ ही काम पर पूरा ध्यान है। रिहर्सल और फोकस के साथ काम हो रहा है'। इतने वर्षों में अपने करियर में हुई तरक्की पर बात करते हुए देसी गर्ल ने माना कि अब उन्हें काम में ज्यादा क्रिएटिव आजादी मिलती है। उन्होंने कहा, 'जब मैंने शुरुआत की थी, तब स्क्रिप्ट्स मेरे हिसाब से नहीं लिखी जाती थीं। अब मैं अपने प्रोजेक्ट्स खुद चुन सकती हूं और बना सकती हूं। इंटरनेशनल लेवल पर प्रियंका चोपड़ा फिल्ममेकर मीरा नायर की बायोपिक ड्रामा 'अमरी' से भी जुड़ी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed