सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Rajpal Yadav Exclusive Interview He Talks About Bhooth Bangla Bond With Akshay Kumar And His Biopic

‘दो मिनट में 40 साल बयां नहीं कर सकते, अपनी बायोपिक बनाने पर बोले राजपाल यादव; अक्षय कुमार को लेकर कही ये बात

Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Sun, 15 Mar 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajpal Yadav Interview: चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आए राजपाल यादव जल्द ही अक्षय कुमार के साथ ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे। अभिनेता ने प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म को लेकर बात की। जानिए अक्षय कुमार और परेश रावल को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा…

Rajpal Yadav Exclusive Interview He Talks About Bhooth Bangla Bond With Akshay Kumar And His Biopic
राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजपाल यादव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चाओं में हैं। एक्टर फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने फिल्म में अपने किरदार और अक्षय कुमार, परेश रावल और असरानी जैसे दिग्गजों के साथ काम करने के अनुभवों पर बात की। उन्होंने अपनी बायोपिक को लेकर भी अपनी राय रखी।

Trending Videos

Rajpal Yadav Exclusive Interview He Talks About Bhooth Bangla Bond With Akshay Kumar And His Biopic
फिल्म 'भूत बंगला' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

‘भूत बंगला’ का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात
‘भूत बंगला’ को एक शानदार फिल्म बताते हुए राजपाल ने कहा, ‘भूत बंगला की कहानी बहुत दिलचस्प है और मुझे इसमें एक अच्छे कॉन्सेप्ट के साथ शानदार किरदार निभाने का मौका मिला है।

मैं इसके लिए पूरी टीम का धन्यवाद देता हूं। यहां आपको स्लैपस्टिक कॉमेडी के साथ भरपूर मनोरंजन मिलेगा। इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।’ अपने किरदार के बारे में उन्होंने कहा कि प्रियदर्शन की खासियत है कि वे मुझसे अलग-अलग तरह के कॉमन मैन के किरदार करवाते हैं। हर फिल्म में किरदार की मानसिकता अलग होती है और यही चीज मुझे सबसे ज्यादा पसंद आती है।

हर फिल्म अपने आप में अलग होती है
हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया’ से इसकी तुलना पर राजपाल कहते हैं, ‘पिछले सौ साल के सिनेमा में आगे के सिनेमा की झलक आती है। अब तक कई हॉरर फिल्में बनी हैं और सबकी अपनी क्वालिटी है। यह नई फिल्म है। यह अपने आप में एक अलग कहानी है वो भी बिल्कुल अलग ट्रीटमेंट के साथ।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajpal Yadav Exclusive Interview He Talks About Bhooth Bangla Bond With Akshay Kumar And His Biopic
राजपाल यादव, अक्षय कुमार और असरानी - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गजों के साथ काम करने का अनुभव
राजपाल आगे कहते हैं, ‘अक्षय भाई, परेश भाई और दिवंगत असरानी सर...ये सभी दिग्गज कलाकार हैं। इनके साथ काम करना हमेशा सीखने जैसा होता है। पिछले 20 साल से कई फिल्मों में साथ काम करते हुए एक अच्छा बॉन्ड बन गया है।’ अक्षय कुमार के बारे में उन्होंने कहा कि अक्षय में कूट-कूटकर एनर्जी भरी है। उनके साथ काम करते हुए हमेशा कुछ नया सीखने को मिलता है।

असरानी के साथ खास यादें
दिवंगत अभिनेता असरानी के साथ काम करने का अनुभव बताते हुए राजपाल भावुक हो गए। वो बोले- ‘हमने बचपन में उनकी फिल्मों पर तालियां बजाई हैं। उनके साथ काम करना अपने आप में एक अनुभव है। शूटिंग के दौरान एक शाम हम साथ बैठकर गाजर का हलवा खा रहे थे और बातचीत कर रहे थे। वो पल मेरे लिए बहुत खास है।’

Rajpal Yadav Exclusive Interview He Talks About Bhooth Bangla Bond With Akshay Kumar And His Biopic
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

बचपन में देखा था भूत जैसा साया
असल जिंदगी में कभी भूतों का अनुभव होने के सवाल पर एक्टर ने कहा कि एक बार की बात है, हम बहुत छोटे थे। मैं और मेरा एक दोस्त शाम के समय जा रहे थे। हल्का अंधेरा हो रहा था और हम एक पुलिया पार कर रहे थे। तभी हमने एक अजीब सी आकृति को चलते हुए देखा। हम दोनों डरकर भाग गए। बाद में हमने एक-दूसरे से पूछा कि क्या वही चीज तुमने भी देखी? हम दोनों ने एक बड़ा सा साया देखा था। आज तक समझ नहीं आया कि वो क्या था।

सीन कटने की चिंता नहीं
मल्टीस्टार फिल्मों में सीन कट होने के डर पर राजपाल यादव का कहना है कि ये सब डायरेक्टर का इंटरप्रिटेशन होता है। एक अभिनेता को इस बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए कि उसका सीन रहेगा या कट जाएगा। फिल्म अपने आप में एक विज्ञान है और उसमें एडिटिंग के दौरान बहुत चीजें बदलती रहती हैं

Rajpal Yadav Exclusive Interview He Talks About Bhooth Bangla Bond With Akshay Kumar And His Biopic
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

मुझे जानने के लिए मुझे पढ़ना पढ़ेगा
अंत में अपनी बायोपिक के सवाल पर राजपाल मुस्कुरा दिए। बोले- ‘राजपाल की बायोपिक बनने से पहले राजपाल को पढ़ना पड़ेगा। मेरी 40 साल की कहानी को दो मिनट में बताना आसान नहीं है।’

अपनी इमेज से खुश हूं
अपनी इमेज पर एक्टर ने कहा कि मैं अपनी बनी हुई इमेज से खुश हूं। मेरी कोशिश हमेशा यही रही है कि हर किरदार की मानसिकता नई हो। मैंने कभी भी अपने किरदारों को रिपीट नहीं किया। मुझे सिनेमा से प्यार है और मैं हर तरह की फिल्म में खुद को फिट करने की कोशिश करता हूं।

सिनेमा समय के साथ चलता है
सिनेमा में बदलाव और कॉमेडी फिल्मों पर अभिनेता ने कहा कि समय के साथ सिनेमा भी बदलता है। पहले कॉमेडी फिल्मों का दौर अलग था। अब सोशल मीडिया और न्यूज चैनल्स के दौर में चीजें बदल गई हैं। लेकिन सिनेमा हमेशा समय के साथ चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed