सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajpal Yadav Exclusive Interview Gets Emotional While Remembering The Late Actor Asrani

दिवंगत असरानी को याद कर भावुक हुए राजपाल यादव, बोले- 'बचपन में उनकी फिल्मों पर तालियां बजाई हैं’

Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Sat, 14 Mar 2026 03:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajpal Yadav Exclusive Interview: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ में अभिनेता असरानी भी नजर आएंगे। पिछले साल इस दिग्गज अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। फिल्म में राजपाल यादव भी हैं। अमर उजाला से हालिया बातचीत में राजपाल यादव दिग्गज अभिनेता असरानी को याद करके भावुक हुए।

Rajpal Yadav Exclusive Interview Gets Emotional While Remembering The Late Actor Asrani
असरानी के बारे में राजपाल यादव ने साझा की खास बातें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन असरानी (गोवर्धन असरानी) का 20 अक्टूबर 2025 को 84 साल की उम्र में निधन हो गया।  अपने पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने अनगिनत फिल्मों में काम किया। अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से ऑडियंस के दिलों में खास जगह बनाई। उनकी आखिरी फिल्मों में से एक ‘भूत बंगला’ जल्द रिलीज होगी। इसी फिल्म को लेकर अभिनेता राजपाल यादव ने अमर उजाला डिजिटल से खास बातचीत की। इस बातचीत में दिग्गज कलाकार असरानी को याद करते हुए कई भावुक बातें साझा की हैं। 

Trending Videos

बचपन से उनकी फिल्मों पर तालियां बजाई हैं
असरानी के साथ काम करने के अनुभव पर राजपाल यादव ने कहा कि उनके साथ स्क्रीन शेयर करना अपने आप में एक खास अनुभव रहा है। वह कहते हैं, 'असरानी साहब के बारे में क्या बताऊं। बचपन से हमने उनकी फिल्में देखी हैं। थिएटर में उनके डायलॉग्स पर तालियां बजाई हैं। उनके साथ काम करना मेरे लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है। उन्होंने अपना पूरा जीवन अभिनय को समर्पित कर दिया है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajpal Yadav Exclusive Interview Gets Emotional While Remembering The Late Actor Asrani
फिल्म 'भूत बंगला' में राजपाल यादव और असरानी ने निभाई खास भूमिकाएं - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

शूटिंग के दौरान गुजारे यादगार पल
राजपाल यादव ने फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग का जिक्र भी किया। शूटिंग के दौरान सेट पर अभिनेता असरानी माहौल को हंसी-खुशी से भर देते थे। राजपाल बताते हैं, ‘उनके साथ बिताया हर पल खास था। कोई एक मोमेंट बताना मुश्किल है क्योंकि उनके साथ कई यादगार पल गुजारे हैं। एक शाम की बात मुझे खास तौर पर याद है, हम सब साथ बैठे थे, रात का खाना खा रहे थे और गाजर के हलवे पर चर्चा कर रहे थे। उस पल में बहुत ही सादगी और अपनापन था। असरानी साहब के साथ हर शाम यादगार बन जाती थी, क्योंकि सेट पर हर कोई उनसे बहुत प्यार करता था और वो भी सबको उतना ही प्यार देते थे।'  

Rajpal Yadav Exclusive Interview Gets Emotional While Remembering The Late Actor Asrani
राजपाल यादव और फिल्म 'भूत बंगला' के एक दृश्य में अक्षय के साथ असरानी - फोटो : सोशल मीडिया

जब तक सिनेमा है, तब तक असरानी साहब रहेंगे
राजपाल यादव ने कहा कि असरानी जैसे कलाकार हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहते हैं। वह बातचीत में कहते हैं, ‘जब तक सिनेमा है, असरानी साहब हमारे बीच रहेंगे। उनके काम और उनकी अदाकारी को लोग हमेशा याद रखेंगे।' 
यह बात सच भी है। दशकों तक अपनी कॉमिक टाइमिंग और अभिनय से दर्शकों को हंसाने वाले असरानी का जाना हिंदी सिनेमा के लिए बड़ी क्षति रही। लेकिन उनके किरदार और उनकी यादें हमेशा ऑडियंस दिलों में जिंदा रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed