आखिरी गाने के बदले में आशा भोसले ने मांगा था यह सामान, शमीर टंडन ने साझा की ताई के आखिरी रिकॉर्डिंग की तस्वीर
Shamir Tandon On Asha Bhosle: म्यूजिक कंपोजर शमीर टंडन ने आशा भोसले को याद किया है। उन्होंने उनके निधन पर खास तरह से श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने उनकी कई खास बातें बताई हैं।
विस्तार
इंस्टाग्राम पर शमीर टंडन ने आशा भोसले के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक में वह उनके साथ घर पर हैं, दूसरी में स्टूडियो में हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा 'कल पूरे दिन आपके घर पर आपके पास घंटों बिताने के बाद, आपको खामोश, फिर भी हमेशा की तरह मुस्कुराते हुए और चमकते हुए देखकर मुझे सुकून महसूस हो रहा है। आयरन लेडी आप ठीक वैसे ही हमें छोड़कर गईं जैसा आपने सोचा था।'
टंडन ने आगे लिखा 'आशा आई, आप उसी जोश के साथ गाते हुए, हर रोज अपना रियाज करते हुए हमें छोड़कर गईं। आप मेरे लिए पोहा बनाते हुए, कॉफी बनाते हुए हमें छोड़कर गईं। आप अगली रिकॉर्डिंग, अगले कॉन्सर्ट, अगले स्टूडियो विजिट और प्लानिंग करते हुए हमें छोड़कर गईं।'
'ये वो दरिया है, जो कभी खत्म नहीं होता'; जब आशा भोसले ने खुद सुनाए अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से
उन्होंने लिखा 'आप मुझे यह कहकर गईं कि आप हमारे आखिरी, अभी तक रिलीज न हुए गाने के लिए एक भी पैसा नहीं चाहती। इसके बजाय, आप चाहती थीं कि मैं आपको एक बड़ी साड़ी की दुकान पर ले जाऊं और आपके लिए एक सुंदर साड़ी खरीदूं। आप ठीक वैसे ही गईं जैसा आपने हमेशा कहा था।'
कब हुआ आशा का निधन?
आशा भोसले का रविवार को मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आज उनके अंतिम दर्शन के लिए कई सेलेब्स पहुंच रहे हैं।