सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   chunky panday bathroom meeting pahlaj nihalani first film two much show govinda twinkle kajol funny

चंकी पांडे को बाथरूम में मिली उनकी पहली फिल्म, 'टू मच' में सुनाया किस्सा; काजोल-गोविंदा सुनकर हो गए लोट-पोट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 16 Oct 2025 09:35 AM IST
विज्ञापन
सार

Chunky Panday-Govinda on Two Much: काजोल और ट्विकंल खन्ना के शो 'टू मच' के लेटेस्ट एपिसोड में चंकी पांडे और गोविंदा पहुंचे हैं। मेकर्स द्वारा शेयर किए गए शो के प्रोमो में चंकी ने अपनी पहली फिल्म मिलने का मजेदार किस्सा सुनाया है।

chunky panday bathroom meeting pahlaj nihalani first film two much show govinda twinkle kajol funny
चंकी, गोविंदा और काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम- @primevideoin
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता चंकी पांडे का करियर किस तरह शुरू हुआ, यह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो के चैट शो ‘टू मच’  में चंकी पांडे और गोविंदा ने अपनी दोस्ती और पुराने दिनों की दिलचस्प बातें साझा कीं। इस शो की मेजबानी काजोल और ट्विंकल खन्ना कर रही हैं। बातचीत के दौरान चंकी ने अपने शुरुआती संघर्ष और अपनी पहली फिल्म मिलने की बेहद मजेदार कहानी सुनाई और वह कहानी शुरू होती है... एक बाथरूम से!
Trending Videos


बाथरूम में चंकी को मिली पहली फिल्म 
चंकी पांडे ने बताया कि जब उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने का सपना देखा था, तब उनके परिवार में कोई अभिनेता नहीं था। कई वर्षों तक उन्होंने छोटे-मोटे रोल पाने की कोशिश की, लेकिन नसीब साथ नहीं दे रहा था। एक दिन अचानक किस्मत ने ऐसी करवट ली कि उनकी जिंदगी बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)




चंकी ने बताया कि एक बार वह बाथरूम में थे और वहां उनकी मुलाकात एक ऐसे व्यक्ति से हुई, जिसने उनके करियर की दिशा ही बदल दी। जब बातचीत शुरू हुई, तो उन्होंने पूछा, 'आप क्या करते हैं?' जवाब मिला- 'मैं फिल्म प्रोड्यूसर हूं, मेरा नाम है पहलाज निहलानी।'

पहलाज से हुई चंकी की मुलाकात
इसके बाद चंकी ने कहा, 'मैं हैरान रह गया! मैंने अपना नाम बताया तो वो बोले- क्या अजीब नाम है! मैंने कहा हां, पर मैं फिल्मों में काम करना चाहता हूं।' पहलाज निहलानी ने मुस्कुरा कर कहा, 'कल मेरे घर आ जाना।' इसके अगले ही दिन चंकी को उनकी पहली फिल्म ऑफर हो गई। 

यह खबर भी पढ़ें: स्मृति ईरानी ने साक्षी पर लुटाया प्यार, टीवी की आइकॉनिक बहू तुलसी-पार्वती की बॉन्डिंग देख फैंस बोले- 'लीजेंड'

गोविंदा और चंकी की दोस्ती की कहानी
शो में मौजूद गोविंदा ने मजाक में कहा, 'मैंने ही फिल्म छोड़ी थी, तभी उसे मिली।' दोनों ने हंसी-मजाक करते हुए अपने शुरुआती दिनों की यादें ताजा कीं। चंकी ने यह भी बताया कि उनके करियर की शुरुआत में गोविंदा ने हमेशा उनका साथ दिया और उन्हें प्रेरित किया। दोनों सितारों की यह दोस्ती आज भी बरकरार है और उनकी बातचीत में वही पुराना याराना झलकता है, जिसने उन्हें 80 और 90 के दशक की फिल्मों का प्यारा हिस्सा बना दिया।

पहली फिल्म से मिली पहचान
1987 में रिलीज हुई फिल्म ‘आग ही आग’ से चंकी पांडे ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। हालांकि उन्हें असली पहचान ‘तेजाब’ में निभाए गए उनके किरदार ‘बब्बन’ से मिली। उनकी कॉमिक टाइमिंग और अनोखी शैली ने उन्हें दर्शकों का पसंदीदा बना दिया। आज उनकी बेटी अनन्या पांडे भी फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

‘टू मच’ शो में छाया मस्तीभरा माहौल
काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो में गोविंदा और चंकी की जोड़ी दर्शकों को खूब हंसाते हुए नजर आएगी। शो में दोनों ने पुराने किस्से सुनाते हुए बताया कि कैसे इंडस्ट्री में बिना गॉडफादर के उन्होंने अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed