फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Citadel Honey Bunny Director Raj Nidimoru said Samantha Ruth Prabhu was not his first choice for this series

Citadel: Honey Bunny: 'सिटाडेल: हनी बन्नी' के लिए सामंथा नहीं थीं पहली पसंद, निर्देशक राज निदिमोरु का खुलासा

Mon, 21 Oct 2024 08:46 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 21 Oct 2024 08:46 PM IST
सार

वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की आगामी सीरीज 'सिटाडेल: हनी बन्नी' को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। हाल में ही सीरीज के सह-निर्देशक राज निदिमोरु ने खुलासा किया है कि इस सीरीज के लिए सामंथा उनकी पहली पसंद नहीं थीं। 
 

विज्ञापन
Citadel Honey Bunny Director Raj Nidimoru said Samantha Ruth Prabhu was not his first choice for this series
'सिटाडेल: हनी बन्नी' - फोटो : इंस्टाग्राम @primevideoin

विस्तार

साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी आगामी सीरीज 'सिटाडेल: हनी बन्नी' को लेकर चर्चा में हैं। इस जासूसी एक्शन-थ्रिलर में वह बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। इस सीरीज के निर्माताओं द्वारा जारी किए गए झलकियों में अभिनेत्री को एजेंट हनी के किरदार में  काफी पसंद किया गया है। हालांकि, इस सीरीज के निर्देशक राज निदिमोरु ने खुलासा किया है कि इस किरदार  के लिए स्वाभाविक पसंद नहीं थीं। 

विज्ञापन


हिंदी पर स्वाभाविक पकड़ न होने के कारण सामंथा नहीं थीं पहली पसंद
हाल ही में,  सिटाडेल: हनी बनी के सह-निर्देशक राज निदिमोरु ने न्यूज 18 शोशा को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया है कि सामंथा इस सीरीज के लिए  स्वाभाविक पसंद नहीं थीं। उन्होंने बताया कि हिंदी में उनकी सीमित क्षमताओं के कारण, उन्हें शुरू में एजेंट हनी की भूमिका के लिए नहीं चुना गया था। सामंथा को उनकी पहली पसंद न बनाए जाने के पीछे के विचार पर उन्होंने कहा, “उस समय, वरुण ने डीके को फोन किया था और डीके ने मुझसे कहा, ‘सिटाडेल के लिए उनके बारे में क्या ख्याल है?’ हमने सोचा कि शायद वरुण को लेना ठीक रहेगा और हमने थोड़ा बदलाव करने का फैसला किया। लंबे समय तक, हम इस बारे में सोचते रहे कि हनी का किरदार कौन निभा सकता है। सिटाडेल: हनी बनी के पहले संस्करण में एक बहुत ही हिंदी बोलने वाली महिला नायक थी, जबकि द फैमिली मैन 2 के दौरान सामंथा की हिंदी बहुत अच्छी नहीं थी, इसलिए वह एक स्वाभाविक पसंद नहीं थी।”
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' का रनटाइम लॉक, जानें कितनी लंबी बनी कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म?
विज्ञापन
विज्ञापन

सामंथा ने किरदार के लिए सीखी हिंदी
निर्देशक ने आगे कहा कि उन्हें ये संदेह था कि सामंथा ये भूमिका कैसे निभाएंगी, लेकिन अभिनेत्री ने इसके लिए हिंदी सीखी, जिससे वो काफी प्रभावित हुए। निर्देशक ने कहा, “हमेशा यह सवाल था कि वह इस पूरी भूमिका को कैसे निभाएंगी। मुझे आश्चर्य हुआ कि उन्होंने अचानक से हिंदी जैसी नई भाषा कैसे सीखी। हिंदी बोलने वाले व्यक्ति के लिए तेलुगु या तमिल बोलना लगभग असंभव है। इसी तरह, तेलुगु या तमिल बोलने वाले के लिए हिंदी सीखना काफी कठिन है।" 
'सिंघम अगेन' का हिस्सा नहीं होंगे सलमान? सामने आई बड़ी वजह
7 नवंबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज 
बताते चलें कि वरुण धवन और सामंथा 'सिटाडेल: हनी बन्नी' में जासूस बन्नी और हनी के रूप में नजर आने वाले हैं। ये आगामी जासूसी एक्शन सीरीज प्रियंका चोपड़ा की पिछले साल रिलीज हुई  सिटाडेल का स्पिन-ऑफ है। राज और डीके निर्देशित इस सीरीज में के के मेनन, सिमरन बग्गा, सिकंदर खेर, साकिब सलीम आदि कलाकार भी नजर आने वाले हैं। यह शो 7 नवंबर, 2024 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। 

Arijit Singh India Tour: इन पांच शहरों में अरिजीत बिखेरेंगे आवाज का जादू, देखें कब और कहां होगा शो?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed