Daaku Maharaaj: ट्रोल होकर भी नहीं सुधरे नंदमुरी बालकृष्ण, खुलेआम फिर दोहराया उर्वशी के साथ वही अश्लील स्टेप
Daaku Maharaaj: नंदमुरी बालकृष्ण और उर्वशी रौतेला फिल्म ‘डाकू महाराज’ की सक्सेस पार्टी में दाबिड़ी-दीबिड़ी गीत का अश्लील स्टेप दोहराते नजर आए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आते ही अभिनेता दोबारा से ट्रोल होने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नंदमुरी बालकृष्ण और उर्वशी रौतेला हाल ही में अपनी फिल्म ‘डाकू महाराज’ की सफलता का जश्न मनाते नजर आए। दोनों फिल्म की सक्सेस पार्टी में डांस करते दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों फिल्म के गाने दाबिड़ी-दीबिड़ी पर वही स्टेप करते नजर आए, जिसे लेकर वह ट्रोल हो चुके हैं। शेखर मास्टर द्वारा की गई 'अश्लील' कोरियोग्राफी के कारण इस गाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। नेटिजन्स ने इसकी जमकर आलोचना भी की थी। एक बार फिर यूजर्स ने वही स्टेप दोहराने के बाद अभिनेता की आलोचना की है।
यूजर्स बोले- उम्र का लिहाज कर लेते…
यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, यूजर्स ने अभिनेता की इस हरकत पर उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, ‘64 साल के अंकल”
एक और यूजर ने लिखा, “शर्म कर लो साउथ के एक्टर्स”
एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह इतना अजीब क्यों है?”
एक और सोशल मीडिया यूजर ने उर्वशी के लिए लिखा, “वह साफ तौर पर असहज हैं”, एक अन्य ने लिखा, हे भगवान, उर्वशी कितनी असहज दिख रही हैं, इसे कोई रोकता क्यों नहीं?
उम्र का हवाला देते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा, “34 साल का अंतर है दोनों में”, एक और यूजर ने लिखा, “उम्र का लिहाज कर लेते सर।”
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Daaku Maharaaj: 30 साल की उर्वशी के साथ थिरकने पर ट्रोल हुए 64 साल के NBK; यूजर्स बोले- इतने वल्गर स्टेप क्यों
गाने को लेकर पहले भी हो चुके हैं ट्रोल
इससे पहले जब फिल्म का गाना दाबिड़ी दीबिड़ी रिलीज हुआ था, तो इसके अश्लील स्टेप्स को लेकर नंदमुरी और उर्वशी ट्रोल हो चुके हैं। नेटिजन्स ने सोशल मीडिया पर खूब खरी-खोटी सुनाई थी। यहां तक की कुछ यूजर्स ने गाने को हटाने तक की मांग कर डाली थी। यूजर्स ने इस गाने को शर्मनाक बताया था।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Daaku Maharaaj X Reviews: कैसी है बालकृष्ण की 'डाकू महाराज'? फिल्म देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर कही ये बात
‘डाकू महाराज’ के बारे में
साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डाकू महाराज' की फिल्म ने 12 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दिया। शुरुआती तौर पर फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। फिल्म की रिलीज के बाद अब इसके प्रीक्वल पर मुहर लगा दी गई है। निर्माता नागा वामसी ने फिल्म की अगली किस्त बनाने की योजना बनाई है, जो इसका प्रीक्वल होगी। फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण के अलावा बॉबी देओल और रवि किशन खलनायक की भूमिकाओं में नजर आए हैं। अन्य कलाकारों में उर्वशी रौतेला, चांदनी चौधरी, प्रज्ञा जायसवाल और श्रद्धा श्रीनाथ शामिल हैं।