फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deepak Tijori was asked to pick one from Shah Rukh Khan and Aamir Khan he said both are equal to him

Deepak Tijori: शाहरुख खान और आमिर खान में से किसे चुनेंगे दीपक तिजोरी? अभिनेता ने दिया ये जवाब

Wed, 04 Sep 2024 03:43 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 04 Sep 2024 03:43 PM IST
सार

दीपक तिजोरी ने शाहरुख खान और आमिर खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है। हाल में ही उनसे दोनों में से किसी एक अभिनेता को चुनने के लिए पूछा गया, जिसका उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया है। 
 

विज्ञापन
Deepak Tijori was asked to pick one from Shah Rukh Khan and Aamir Khan he said both are equal to him
आमिर खान-दीपक तिजोरी-शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता दीपक तिजोरी अपने समय के काफी चर्चित अभिनेता रहे हैं। उन्होंने शाहरुख खान और आमिर खान के साथ भी काम किया है। हाल में ही उन्होंने दोनों अभिनेताओं के साथ काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया है। उन्होंने इस दौरान बताया कि दोनों अभिनेता अपने काम के प्रति काफी ज्यादा समर्पित रहते हैं। दीपक ने याद करते हुए बताया कि आमिर और शाहरुख प्रत्येक दृश्य से पहले ध्यान से रिहर्सल करने के लिए जाने जाते थे। अभिनेता ने इसमें आगे जोड़ते हुए बताया कि दोनों की इस आदत की वजह से उनकी बहस भी हो जाया करती थी। 

विज्ञापन


शाहरुख और आमिर के साथ काम कर चुके हैं दीपक तिजोरी
दीपक तिजोरी ने जो 'जीता वही सिकंदर', 'कभी हां कभी ना', 'बादशाह' और 'गुलाम' जैसी कई प्रतिष्ठित फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में वह शाहरुख खान और आमिर खान के साथ सहयोगी भूमिका में नजर आए थे। ये फिल्में आज भी दीपक के करियर के लिए मील का पत्थर का बनी हुई हैं। हाल में ही रेडियो नशा के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उन्हें आमिर और शाहरुख के बीच किसी एक को चुनने के लिए कहा गया था। इन दोनों अभिनेताओं ने दीपक की फिल्म पहला नशा में विशेष भूमिका की थी। यह एकमात्र ऐसा मौका है, जब दोनों सितारों ने एक साथ स्क्रीन साझा किया है। 
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश-तेलंगाना बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रभास ने दान की मोटी रकम
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक के लिए शाहरुख और आमिर हैं बराबर
दीपक ने दोनों के बीच किसी एक को चुनने को लेकर कहा कि उनके लिए दोनों ही एक बराबर हैं। उन्होंने कहा, "मेरे लिए दोनों बराबर हैं क्योंकि मैं उनसे एक ही बात पर बहस करूंगा  कि वे बहुत रिहर्सल करते हैं। उसके बाद मुझे तकलीफ होती थी। मैं ज्यादा सहज था और उनसे कहता था कि मैं रीडिंग करूंगा आप लोग अपनी रिहर्सल करो।” इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक पुराने इंटरव्यू में भी उन्होंने शाहरुख के साथ अपनी दोस्ती को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म बाजीगर के लिए शाहरुख खान ने तब तक हां नहीं किया था, जब तक उन्होंने अपनी भूमिका के लिए हामी नहीं भरी थी। 
R Madhavan Movies: आर माधवन की ये फिल्में हैं रीमेक, दो फिल्मों के तो निर्देशक भी एक
'किंग' में नजर आएंगे शाहरुख
दीपक तिजोरी इस साल मई में फिल्म 'टिप्सी' में नजर आए थे। उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन भी किया था। वहीं, बात करें शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की, तो वह सिद्धार्थ आनंद और सुजॉय घोष की आगामी फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा भी दिखाई देंगे। यह एक हाई ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जो एक गुरु और उसके शिष्य की यात्रा दिखाएगी। 

ब्लू स्टाइलिश गाउन में तमन्ना भाटिया का दिखा खूबसूरत अंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed