फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   deepika padukone 100 days shooting schedule allu arjun atlee mega film aa22xa6 november 2025 to 2027 release

Deepika Padukone: 100 दिन तक शूटिंग करेंगी दीपिका, अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म AA22xA6 पर आया अपडेट

Tue, 19 Aug 2025 07:11 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 19 Aug 2025 07:11 PM IST
सार

Deepika Padukone AA22xA6 Movie Update: अल्लू अर्जुन और एटली की आने वाली फिल्म AA22xA6 में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शूटिंग करने को लेकर अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
deepika padukone 100 days shooting schedule allu arjun atlee mega film aa22xa6 november 2025 to 2027 release
दीपिका, एटली और अल्लू अर्जुन - फोटो : एक्स

विस्तार

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की अपकमिंग फिल्म में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं। फिलहाल फिल्म का नाम ‘AA22xA6’ रखा गया है और ये एक पैरेलल यूनिवर्स पर आधारित कहानी होगी, जो भारतीय सिनेमा के लिए एक बिल्कुल नया अनुभव साबित हो सकती है।
विज्ञापन


नवंबर से दीपिका करेंगी शूटिंग
'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण इस प्रोजेक्ट की शूटिंग नवंबर 2025 से शुरू करेंगी। खास बात यह है कि वो लगभग 100 दिनों तक लगातार शूटिंग में व्यस्त रहेंगी। दीपिका इस फिल्म में एक योद्धा का किरदार निभाने वाली हैं, जिसके लिए उनका लुक और हथियार विशेष रूप से डिजाइन किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, दर्शक ऐसे अवतार में दीपिका दिखेंगी जो पहले कभी पर्दे पर नहीं देखा गया। इस किरदार में भरपूर एक्शन, इमोशनल और ड्रामेटिक सीन शामिल होंगे।
विज्ञापन


अल्लू अर्जुन का ट्रिपल रोल
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अल्लू अर्जुन इसमें तीन अलग-अलग किरदार निभाने जा रहे हैं। हर किरदार की अपनी एक पहचान और लुक होगा। बताया जा रहा है कि यह फिल्म दो अलग-अलग दुनियाओं में सेट है, जिनमें से एक पैरेलल यूनिवर्स है। इसका स्केल हॉलीवुड की अवतार जैसी फिल्मों की याद दिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Viral Video: शाहरुख के घर में डिलीवरी बॉय बनकर घुसने की कोशिश, गार्ड ने दिया तगड़ा जवाब; देखें मजेदार वीडियो

अल्लू अर्जुन इस प्रोजेक्ट को लेकर इतने गंभीर हैं कि उन्होंने अपने बाकी सभी कमिटमेंट्स किनारे रख दिए हैं और पूरी तरह से ‘AA22xA6’ पर फोकस कर रहे हैं। मेकर्स की योजना है कि फिल्म का निर्माण सितंबर 2026 तक जारी रहेगा और इसे 2027 की दूसरी छमाही में बड़े स्तर पर रिलीज़ किया जाएगा।


फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन के अलावा इसमें रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर जैसी लोकप्रिय अभिनेत्रियां भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

दीपिका का वर्कफ्रंट 
दीपिका पादुकोण फिलहाल इंडस्ट्री की सबसे बिजी अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो अक्टूबर 2025 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने 'द इंटरन' के हिंदी रीमेक से अलग होकर सुर्खियां बटोरी थीं और अब वह प्रोडक्शन की ओर भी अपना ध्यान केंद्रित कर रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed