मेटा एआई की नई आवाज बनीं दीपिका पादुकोण, अचीवमेंट्स पर फैंस हुए गदगद
Deepika Padukone Becomes New Voice of Meta AI: दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मेटा एआई के लिए आवाज देती दिखीं। एक्ट्रेस की इस अचीवमेट्स पर उनके फैंस काफी खुश हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताती हैं कि वह मेटा एआई की नई आवाज बन रही हैं। इस वीडियो पर दीपिका के फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए हैं। दीपिका भी वीडियो में काफी खुश नजर आ रही हैं।
दीपिका ने रिकॉर्डिंग का वीडियो किया शेयर
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कहती हैं, ‘मैं मेटा एआई की नई आवाज हूं। क्या आप तैयार हैं?’ इसके बाद वह अपनी आवाज के अलग-अलग सैंपल रिकॉर्ड करती हैं। इस प्रोसेस को दीपिका ने काफी एंज्वॉय किया।
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: 8 घंटे होते ही बीच शॉट मेकअप निकाल पैकअप कर लेते हैं अक्षय, अभिषेक बच्चन का खुलासा, नेटिजन्स को याद आईं दीपिका
फैंस ने दिए दीपिका की अचीवमेंट पर रिएक्शनदीपिका की वीडियो पर उनके फैंस ने भी रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर लिखता हैं, ‘यह बड़ी बात है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘नया दिन, नई उपलब्धि।’ एक अन्य फैन ने कमेंट लिखा, ‘आपकी आवाज बहुत अच्छी है।’ इसी तरह के कई कमेंट्स फैंस ने दीपिका के वीडियो पर किए हैं।
शाहरुख और अल्लू अर्जुन के साथ कर रही हैं फिल्में
दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ कर रही हैं। इस एक्शन फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी एक्टिंग कर रही हैं। इसके अलावा दीपिका साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन के साथ भी एक फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का नाम 'AA22xA6' है।