सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deepika Padukone Exit From Nag Ashwin Kalki 2 Starring Prabhas After Spirit Because Of Working Hours

Deepika Padukone: ‘स्पिरिट’ के बाद अब इस बड़ी फिल्म से बाहर होंगी दीपिका? काम के घंटों को लेकर मेकर्स से तनाव

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 06 Jun 2025 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Deepika Padukone Exit From Movie: दीपिका पादुकोण ने 8 घंटे काम की मांग करके इंडस्ट्री में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। अब इस मांग के चलते उन्हें एक और बड़ी फिल्म से हाथ धोना पड़ सकता है। जानिए क्या है पूरा मामला।

Deepika Padukone Exit From Nag Ashwin Kalki 2 Starring Prabhas After Spirit Because Of Working Hours
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम-@deepikapadukone
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण उस समय चर्चाओं में आ गईं जब वो संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से अलग हो गईं। इस फिल्म से दीपिका के बाहर होने की प्रमुख वजह उनके द्वारा 8 घंटे काम करने की मांग करना बताया गया। जिसके बाद इंडस्ट्री में आठ घंटों की शिफ्ट को लेकर एक बहस छिड़ गई। कई लोगों ने दीपिका की इस मांग का समर्थन भी किया। लेकिन ऐसा लगता है कि दीपिका को उनकी ये डिमांड महंगी साबित पड़ रही है। क्योंकि ‘स्पिरिट’ से बाहर होने के बाद अब उनके हाथ से एक और बड़ी फिल्म फिसल सकती है।

Trending Videos

‘कल्कि 2’ से भी बाहर हो सकती हैं दीपिका
कुछ ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि दीपिका के आठ घंटे काम करने की मांग के चलते स्पिरिट के बाद अब वो ‘कल्कि 2’ से भी बाहर हो सकती है। बॉलीवुड डॉट मोबी की रिपोर्ट का कहना है कि मां बनने के बाद दीपिका की काम के घंटे कम करने की मांग के चलते फिल्म के सेट पर और मेकर्स से टकराव की स्थिति पैदा हो रही है। इस वजह से अब 'कल्कि 2' के मेकर्स दीपिका की भूमिका को कम करने या यहां तक कि हटाने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2’ दोनों में हैं प्रभास
‘कल्कि 2’ में दीपिका के साथ प्रभास और अमिताभ बच्चन भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। जिस ‘स्पिरिट’ फिल्म से दीपिका काम के घंटों को लेकर बाहर हुई हैं, उसमें भी प्रभास ही प्रमुख भूमिका में हैं। अब प्रभास के ही लीड रोल वाली ‘कल्कि 2’ से भी दीपिका के बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।


यह खबर भी पढ़ेंः Pankaj Tripathi: दीपिका के बाद अब पंकज त्रिपाठी ने 8 घंटे शिफ्ट का किया समर्थन, बोले- बहुत हुआ 16-18 घंटे काम

‘कल्कि 2898’ एडी में दीपिका ने निभाया है सुमति का किरदार
कल्कि 2898 एडी में दीपिका पादुकोण ने ‘सुम’ नाम की प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाया है। जिसका अर्थ सुमति से है। ऐसा माना जा रहा है कि दीपिका का किरदार सुमति जिस बच्चे को जन्म देगी, वो ही आगे चलकर कल्कि अवतार बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed