सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deepika padukone praises brad pitt for his film F1 know what she said

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने की ब्रैड पिट की फिल्म 'एफ1' की प्रशंसा, जानिए क्या बोलीं अभिनेत्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 29 Jun 2025 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Deepika Padukone Praises F1: हाल ही में हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट अभिनीत 'एफ 1' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अब इस फिल्म के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हॉलीवुड एक्टर को बधाई दी है। 

Deepika padukone praises brad pitt for his film F1 know what she said
दीपिका पादुकोण और ब्रैड पिट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

ब्रैड पिट हॉलीवुड फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में अभिनेता की फिल्म 'एफ1' भारतीय सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है, जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं। साथ ही फिल्म को अच्छी प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ने ब्रैड पिट की तारीफ की है और एक पोस्ट शेयर किया है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा। 

Trending Videos

क्या बोलीं दीपिका पादुकोण? 
ब्रैड पिट अभिनीत 'एफ 1' 27 जून को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह एक रेसिंग फिल्म है, जिसे स्पोर्ट्स प्रेमी पसंद कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्हें ब्रैड पिट की फिल्म की प्रशंसा करते देखा जा सकता है। अभिनेत्री ने लिखा कि शानदार ब्रैट पिट, क्या फिल्म है। हालांकि, आपको बताते चलें कि ये पोस्ट दीपिका पादुकोण ने कुछ अलग अंदाज में किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



एफ 1 फिल्म के बारे में
जोसेफ कोसिंस्की द्वारा निर्देशित 'एफ1' में  ब्रैड पिट के साथ डैमसन इदरीस प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म में मैक्स वर्स्टैपेन, फर्नांडो अलोंसो, लुईस हैमिल्टन, कार्लोस सैन्ज, एस्टेबन ओकन, जॉर्ज रसेल, लांस स्ट्रोल, लैंडो नॉरिस और चार्ल्स लेक्लर सहित कई रियल लाइफ के फॉर्मूला 1 सितारे इस फिल्म में कैमियो करते नजर आए हैं। 


यह खबर भी पढ़ें: Metro In Dino: 'मेट्रो इन दिनों' के प्रमोश के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रहीं सारा, अब मेट्रो का किया इंतजार

दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट
दीपिका पादुकोण एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री ने कई शानदार फिल्में दी हैं, जिनमें 'पद्मावत', 'बाजरीव मस्तानी' जैसी फिल्में शामिल हैं। अभिनेत्री को आखिरी बार 'सिंघम अगेन' में देखा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस की आगामी फिल्मों की बात करें, तो उन्हें एटली के निर्देशन में बन रही फिल्म में देखा जाएगा। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण एक्शन अवतार में दिखेंगी, जिनके साथ अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed