सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   deepika padukone ranbir kapoor airport hug video viral mumbai return together

Ranbir-Deepika: एयरपोर्ट पर एक बार फिर साथ नजर आए रणबीर-दीपिका, एक-दूसरे को गले लगाकर किया बाय; वीडियो वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 05 Oct 2025 09:11 AM IST
विज्ञापन
सार

Ranbir-Deepika Spotted At Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर बीते दिन साथ में स्पॉट होने के बाद अब एक बार फिर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक साथ नजर आए हैं। रणबीर और दीपिका ने एक दूसरे को हग करके सी ऑफ किया। 

deepika padukone ranbir kapoor airport hug video viral mumbai return together
रणबीर-दीपिका - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड की दो दिग्गज हस्तियां दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक बार फिर एक साथ नजर आईं और इस बार भी उनकी मुलाकात ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर लीं। शनिवार को दिल्ली से मुंबई लौटते वक्त दोनों का एयरपोर्ट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिसमें दीपिका रणबीर को बाय कहते हुए गले लगाती दिखीं। इस मुलाकात ने फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
Trending Videos


दिल्ली से मुंबई तक साथ लौटे दीपिका और रणबीर
शनिवार शाम जब मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को साथ देखा गया तो पैपराजी के कैमरे में कैद हो गए। इस दौरान दीपिका ऑफ-व्हाइट सूट में थीं जबकि रणबीर ने कैजुअल लुक में व्हाइट टी-शर्ट और ब्राउन जैकेट पहनी हुई थी। दोनों ने डार्क सनग्लासेज लगाई हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)




यह खबर भी पढ़ें: Fadel Shaker: पॉप स्टार रह चुके फदेल शाकिर ने सेना को किया सरेंडर, आतंकियों को सहयोग देने का भी लग चुका आरोप

सुबह भी हुई थी मुलाकात
दिल्ली रवाना होने से पहले भी दोनों का सामना मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ था। रणबीर पूरी तरह ब्लैक आउटफिट में पहुंचे थे, जबकि दीपिका इलेक्ट्रिक शटल में बैठी थीं। रणबीर ने उन्हें देखकर हाथ हिलाया, तो दीपिका ने अपनी गाड़ी रुकवा ली। दोनों ने मुस्कुराते हुए एक-दूसरे को गले लगाया और फिर एक साथ टर्मिनल के अंदर चले गए। बता दें रणबीर कपूर इन दिनों अपने फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड को लेकर काफी उत्साहित हैं। वो इसी ब्रांड के लॉन्च इवेंट में दिल्ली पहुंचे थे। 

View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)




एक वक्त के कपल, अब सफल साथी कलाकार
दीपिका और रणबीर की प्रेम कहानी बॉलीवुड के सबसे चर्चित किस्सों में से एक रही है। दोनों करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहे और 2010 में अलग हो गए। इसके बावजूद उन्होंने प्रोफेशनल रिश्ते को बनाए रखा और ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘तमाशा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया। आज दीपिका रणवीर सिंह की पत्नी हैं और दोनों की एक बेटी ‘दुआ’ है। वहीं रणबीर ने आलिया भट्ट से शादी की और उनकी बेटी ‘राहा’ 2022 में जन्मी।

दोनों की आने वाली फिल्में
रणबीर कपूर अब संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में वो भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण दक्षिण के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ एटली की फिल्म AA22xA6 में दिखाई देंगी। इसके अलावा सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में वह शाहरुख खान, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed