सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deepika Padukone Ranbir Kapoor Meet And Hugged Each Other At The Airport Fans Hopes For Watch Them In Movie

Deepika-Ranbir: पहले किया हाय..फिर गले लगाया, लंबे वक्त बाद साथ नजर आए दीपिका-रणबीर; फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शंस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 04 Oct 2025 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार

Ranbir-Deepika Together: बॉलीवुड की ऑनस्क्रीन हिट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक साथ नजर आए हैं। दोनों को साथ में देखकर अब फैंस काफी उत्साहित हैं और उनकी फिल्म आने की उम्मीद कर रहे हैं।

Deepika Padukone Ranbir Kapoor Meet And Hugged Each Other At The Airport Fans Hopes For Watch Them In Movie
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। दोनों जब भी स्क्रीन पर एक साथ आए हैं, दर्शकों को ये जोड़ी पसंद आई है और फिल्म भी हिट बनी है। अब ये दोनों सितारे फिर से एक साथ नजर आए हैं। जिसके बाद अब फैंस ये उम्मीद लगा रहे हैं कि ये जोड़ी फिरसे किसी फिल्म में साथ नजर आने वाली है।

Trending Videos

एक साथ दिखे रणबीर-दीपिका
दरअसल, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को एक साथ एयरपोर्ट पर देखा गया है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि रणबीर एयरपोर्ट पर पहुंचते हैं। जैसे ही वो सिक्योरिटी चेक के लिए रुकते हैं, वैसे ही उन्हें एयरपोर्ट के अंदर गोल्फ कार्ट पर दीपिका दिखती हैं। जिसके बाद पहले रणबीर दीपिका को हाय कहते हैं, फिर दीपिका अपनी गाड़ी रोक देती हैं। जिसके बाद रणबीर भी दीपिका के ही साथ बैठ जाते हैं। इस दौरान रणबीर ब्लैक कलर की हुडी और कार्गो जींस के साथ कैप लगाए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


 

कैजुअल लुक में पहुंचीं दीपिका
इसके अलावा भी एक वीडियो वायरल है, जिसमें दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर पहुंच रही हैं। दीपिका गाड़ी से उतरते दिख रही हैं। इस दौरान दीपिका ग्रे कलर के कॉटसेट में नजर आ रही हैं। बंधे बालों में चोटी के साथ दीपिका ब्लैक चश्मे में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


 

गले मिले दीपिका-रणबीर
रणबीर-दीपिका के कई और वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में रणबीर-दीपिका एक-दूसरे से गले मिल रहे हैं। फिर दोनों अलग-अलग गाड़ियों में चले जाते हैं। ये वीडियो संभवत: एयरपोर्ट से बाहर आने का है। जहां दोनों एक साथ बाहर आते हैं, फिर अलग-अलग जाने से पहले एक-दूसरे के गले मिलते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

फैंस बोले- एक साथ करेंगे फिल्म
अब दीपिका और रणबीर के साथ नजर आने पर फैंस काफी खुश हैं और दोनों को बड़े पर्दे पर साथ में देखने का इंतजार कर रहे हैं। यही कारण है कि जब दोनों सेलेब्स साथ में नजर आए तो कमेंट सेक्शन में लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कई फैंस ये कयास भी लगाने लगे कि दोनों फिर से एक साथ नजर आने वाले हैं। एक कमेंट ने कहा कि लगता है ‘ये जवानी है दीवानी 2’ बन रही है। जबकि कई और फैंस ने ये भी ये कयास लगाए हैं और उम्मीद जताई है कि दीपिका और रणबीर किसी फिल्म में एक साथ आने वाले हैं।








रणबीर-दीपिका का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म में रणबीर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। जबकि यश रावण और साई पल्लवी सीता के किरदार में दिखेंगी। यह फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर आएगा। वहीं दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में शाहरुख-दीपिका के अलावा सुहाना खान भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed