सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deepika Padukone reportedly Leave Prabhas starrer Sandeep Reddy Vanga Movie Spirit Because Of Bold Scenes

Deepika Padukone: संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म से क्यों बाहर हुईं दीपिका? बोल्ड सीक्वेंस को लेकर असहमति की चर्चा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Deepika Padukone: कुछ वक्त पहले ऐसे दावे किए गए कि दीपिका पादुकोण फिल्म 'स्पिरिट' का हिस्सा बनेंगी। फिर मेकर्स ने तृप्ति डिमरी के नाम का एलान कर दिया। दर्शक हैरान हैं कि दीपिका ने आखिर यह फिल्म क्यों छोड़ी?

Deepika Padukone reportedly Leave Prabhas starrer Sandeep Reddy Vanga Movie Spirit Because Of Bold Scenes
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

दीपिका पादुकोण को लेकर खबर आई कि प्रभास की अगली फिल्म 'स्पिरिट' में उनकी एंट्री हो गई है। कहा गया कि इसके लिए उन्होंने मोटी फीस वसूली। मगर, फिर अचानक खबर आई कि दीपिका फिल्म का हिस्सा नहीं बन रहीं। हाल ही में मेकर्स ने एलान किया कि तृप्ति डिमरी फिल्म में फीमेल लीड रोल करेंगी। अब उस वजह को लेकर चर्चा हो रही है, जिस कारण दीपिका ने 'स्पिरिट' छोड़ी।

Trending Videos

फिल्म में बोल्ड सीक्वेंस होने की चर्चा
संदीप रेड्डी वंगा फिल्म 'स्पिरिट' का निर्देशन कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण को तृप्ति डिमरी ने इस फिल्म में रिप्लेस कर दिया है। मगर, दीपिका के फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर उन्होंने यह फिल्म क्यों छोड़ी। फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक, एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कॉप ड्रामा फिल्म में कई बोल्ड सीक्वेंस भी हैं। ऐसे में कयास लग रहे हैं कि दीपिका ने इस वजह से फिल्म के लिए मना कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका ने रखीं ये शर्त?
कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आई थीं कि दीपिका पादुकोण अब संदीप रेड्डी वंगा की 'स्पिरिट' का हिस्सा नहीं हैं। कहा गया कि दीपिका की जो शर्तें हैं, उनसे मेकर्स खुश नहीं थे। दीपिका ने कथित तौर पर ऐसी शर्तें रखीं कि वे सिर्फ आठ घंटे काम करेंगी, तेलुगु डायलॉग नहीं बोलेंगी। इसके अलाव तगड़ी फीस और मुनाफे में हिस्से की पेशकश। हालांकि, इन शर्तों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

Rahu Ketu: पुलकित सम्राट ने ‘राहु केतु’ फिल्म की शूटिंग की दी जानकारी, शेयर कीं शानदार तस्वीरें

क्या फिर दिखेगा तृप्ति का बोल्ड अंदाज?
फिल्म में अब तृप्ति डिमरी की एंट्री हो चुकी है। अब, पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में ए-रेटेड बोल्ड सीक्वेंस होंगे। पोर्टल को एक सूत्र ने बताया कि फिल्म 'स्पिरिट' की कहानी एक तेलुगु एंटरटेनर फिल्म की तरह है। मेकर्स 'ए-रेटेड' ट्विस्ट के साथ इस इस जेनर में एक नया मोड़ ला रहे हैं। फिल्म में एक्शन सीन्स की भरमार तो होगी है, दोनों लीड सितारों के बीच बोल्ड सीन भी पेश किए जाने की खबर है। संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' में तृप्ति का बोल्ड अवतार दर्शकों ने देखा ही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभिनेत्री 'स्पिरिट' में भी बोल्डनेस का तड़का लगाएंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed