सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deepika Padukone Reveals Daughter Duas Face on Diwali 2025 Father Ranveer Singh Holds her

दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ का पहली बार दिखाया चेहरा, रणवीर सिंह ने गोद में संभाला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 21 Oct 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Deepika Padukone Reveals Daughter Face: दीपिका-रणवीर ने एथनिक ड्रेस में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही अपनी बेटी 'दुआ पादुकोण सिंह' का चेहरा दिखाया है। 
 

Deepika Padukone Reveals Daughter Duas Face on Diwali 2025 Father Ranveer Singh Holds her
बेटी के साथ दीपिका-रणवीर - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
विज्ञापन

विस्तार

इन दिनों पूरा देश दिवाली के उत्सव में डूबा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने-अपने हिसाब से दिवाली मनाई है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी खास अंदाज में दिवाली मनाई है। दोनों ने एथनिक ड्रेस में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही अपनी बेटी 'दुआ पादुकोण सिंह' का चेहरा दिखाया है। 
Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)


तस्वीर में क्या है?
दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ पादुकोण के साथ इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं। दुआ और दीपिका को रणवीर सिंह ने संभाला है। तीनों खुश लग रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा है 'दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।' इस पोस्ट को कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं।

तस्वीर पर सेलेब्स ने किए कमेंट
दीपिका पादुकोण की तस्वीरों को कई सेलेब्स ने लाइक किया है और इस पर कमेंट किए हैं। अभिनेत्री पत्रलेखा ने दुआ को क्यूट बताया है। अभिनेता राजकुमार राव ने लिखा है 'बहुत मासूम। भगवान आप सब की रक्षा करे।' नेहा धूपिया ने दिल वाला इमोजी कमेंट किया है। वहीं अहाना कुमरा ने कमेंट में लिखा है 'सबसे प्यारी दिवाली'।

दीपिका-रणवीर की शादी
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 14 नवंबर 2018 को हुई थी। 8 सितंबर 2024 को दोनों ने बेटी दुआ पादुकोण सिंह का स्वागत किया था। पिछले महीने 18 सितंबर को उनकी बेटी एक साल की हुई थी। 

रणवीर और दीपिका का वर्कफ्रंट
रणवीर जल्द ही फिल्म 'धुरंधर' में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त, आर.माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना भी हैं। यह 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज होने वाली है।
दीपिका अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म AA22xA6 में नजर आने वाली हैं।
वह 'किंग' में भी नजर आने वाली हैं। इसमें शाहरुख खान और सुहाना खान मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed