सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deepika Padukone sister Anisha Padukone To Marry Karan Deol Wife Disha Acharya Brother Rohan Acharya

सनी देओल के रिश्तेदार बनेंगे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह! जानिए कैसे जुड़ा बॉलीवुड का नया रिश्ता?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 29 Nov 2025 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Deepika-Ranveer: बॉलीवुड में जल्द ही कुछ और सेलेब्स भी रिश्तेदार बन सकते हैं। ऐसी चर्चाएं हैं कि दीपिका और रणवीर जल्द ही देओल परिवार खासकर सनी देओल के रिश्तेदार बन सकते हैं। जानिए कैसे रिश्ते में बंधेंगे ये सेलेब्स..

Deepika Padukone sister Anisha Padukone To Marry Karan Deol Wife Disha Acharya Brother Rohan Acharya
सनी देओल और दीपिका पादुकोण बनेंगे रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम जल्द ही देओल परिवार से जुड़ सकता है। खबरें सामने आई हैं कि दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा पादुकोण सनी देओल की बहू के परिवार का हिस्सा बन सकती हैं। दरअसल, दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण लंबे वक्त से करण देओल (सनी देओल के बेटे) की पत्नी दिशा आचार्य के भाई रोहन आचार्य को डेट कर रही हैं। सुनने में आया है कि जल्द ही रोहन और अनीशा शादी के बंधन में बंध सकते हैं।मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि अनीशा और रोहन की सगाई हो चुकी है।

Trending Videos


रोहन को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं रणवीर और दीपिका 
रोहन आचार्य के इंस्टाग्राम अकाउंट को दीपिका और रणवीर सिंह फॉलो करते हैं। इससे पता चलता है कि वह काफी समय से एक-दूसरे के जानकार हैं। अनीशा और रोहन आचार्य की सगाई की बात भी सामने आ रही है। लेकिन इसकी ऑफिशियल अनाउसमेंट परिवार ने अब तक नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: 'धुरंधर' स्टार रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका को लेकर किया खुलासा, सबसे ज्यादा पसंद है उनकी दी हुई यह चीज

क्या करते हैं रोहन आचार्य और अनीशा 
फिल्मी परिवारों से कनेक्शन होने के बावजूद अनीशा और रोहन आचार्य अलग-अलग फील्ड में एक्टिव हैं। दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा एक प्रोफेशनल गोल्फर हैं। साथ ही वह दीपिका के ट्रस्ट लीव लव लाफ के लिए भी काम करती हैं। रोहन आचार्य की बात करें तो वह दुबई की एक कंपनी में पार्टनर हैं। पेशे से वह एक बिजनेसमैन हैं।  

दीपिका पादुकोण और सनी देओल का करियर फ्रंट
दीपिका की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ कर रही हैं। इस एक्शन फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी एक्टिंग कर रही हैं। सनी देओल भी अगले साल फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed