फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deepika Padukone will promote her upcoming film Kalki 2898 AD amid pregnancy know its release date and cast

Kalki 2898 AD: दीपिका को मिली 'कल्कि 2898 एडी' के प्रमोशन की जिम्मेदारी? प्रेग्नेंसी में कैसे करेंगी प्रचार?

Mon, 29 Apr 2024 09:20 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 29 Apr 2024 09:20 AM IST
सार

सभी जानते हैं कि दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने रणवीर सिंह के साथ सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी थी। वह सितंबर 2024 में मां बनेंगी। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर उन्हें फिल्म के प्रमोशन की जिम्मेदारी दी गई है तो यह कैसे संभव होगा।

विज्ञापन
Deepika Padukone will promote her upcoming film Kalki 2898 AD amid pregnancy know its release date and cast
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' अब रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म निर्मात इसकी रिलीज की तारीख की भी घोषणा कर चुके हैं। फिल्म 27 जून, 2024 को रिलीज होगी। इस एलान के बाद से फिल्म से जुड़े लोगों के साथ-साथ दर्शकों का उत्साह भी चरम पर है। अब जैसे-जैसे 27 तारीख पास आती जाएगी, वैसे-वैसे फिल्म का प्रचार जोर पकड़ता जाएगा।

विज्ञापन


दीपिका करेंगी फिल्म का प्रचार!
'कल्कि 2898 एडी' के प्रमोशन को लेकर इस तरह की अफवाह फैल रही है कि दीपिका पादुकोण भी फिल्म का प्रचार करेंगी। फिल्म निर्माताओं ने उन्हें प्रचार के लिए कुछ दिन सौंपे हैं। चर्चा इस बात की भी है कि फिल्म निर्माताओं ने 'कल्कि 2898 एडी' के हिंदी संस्करण के प्रचार के लिए अलग से योजना बनाई है। इसके लिए मुंबई में प्रचार किया जाएगा, जो जल्द ही शुरू होने वाला है।
विज्ञापन


Dipika Chikhlia Birthday: जन्मदिन पर आए इतने गुलदस्ते, नहीं खुल पाया घर का दरवाजा,सीता की मां हो गई थीं परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेग्नेंसी में इस तरह करेंगी प्रचार!
सभी जानते हैं कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह के साथ सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी थी। वह सितंबर 2024 में मां बनेंगी। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर उन्हें फिल्म के प्रमोशन की जिम्मेदारी दी गई है तो यह कैसे संभव होगा। दरअसल, अफवाह इस बात की भी उड़ रही है कि दीपिका पादुकोण कल्कि के प्रचार के लिए यात्राएं नहीं करेंगी। घूम-घूमकर प्रचार करने के बजाय वह फिल्म से जुड़े लोगों को ही साक्षात्कार देंगी।

Game Changer: इस दिन शुरू होगी 'गेम चेंजर' के नए शेड्यूल की शूटिंग, शंकर की बेटी की शादी के कारण रुका था काम

अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी आएंगे नजर
'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया हैं। फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज द्वारा किया गया है। इसके संवाद साई माधव बुर्रा ने लिखे हैं। वहीं संतोष नारायणन ने संगीत दिया हैं।

Jr NTR: जूनियर एनटीआर के साथ डिनर पर पहुंचे ऋतिक-सबा, आलिया का हाथ थामे रणबीर भी आए नजर, करण जौहर भी हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed