सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deepika Padukones sister Anisha Padukone gives her daughter Dua nickname

दीपिका पादुकोण की बहन ने भांजी दुआ को दिया नया नाम, सुन कर फैंस बोले- बहुत क्यूट है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 22 Oct 2025 12:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Dua's New Name: हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ का चेहरा दिखाया है। ऐसे में दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण ने दुआ को नया नाम दिया है।

Deepika Padukones sister Anisha Padukone gives her daughter Dua nickname
अनीशा पादुकोण, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : एक्स, इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

इस दिवाली पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी दुआ का चेहरा दिखाकर फैंस को चौंका दिया है। इस खुशी को और बढ़ाते हुए, दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण ने दुआ के लिए अपना प्यार दिखाया। यही नहीं उन्होंने दुआ को नया और प्यार सा नाम दिया है।
Trending Videos

रणवीर-दीपिका ने दिखाया बेटी का चेहरा
मंगलवार को दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह का चेहरा दिखाया। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दुआ अपनी मां की गोद में हैं और काफी खुश हैं। एक तस्वीर में दुआ अपनी छोटी उंगली मुंह में दबाए हुए दिख रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)


विज्ञापन
विज्ञापन

अनीशा पादुकोण ने दुआ को दिया नया नाम
इस पोस्ट को कई फैंस ने लाइक किया है और इस पर कमेंट किए हैं। आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियों ने दुआ को प्यार और शुभकामनाएं दीं। इस बीच दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने अपनी भांजी के लिए एक खास संदेश लिखा।
उन्होंने प्यार से लिखा, 'मेरे दिल का छोटा सा टुकड़ा, मेरी टिंगू।' इस कमेंट से फैंस काफी खुश हुए। उन्होंने इसे क्यूट बताया। 

क्या है दुआ का मतलब?
दीपिका और रणवीर ने 2018 में शादी की थी। 8 सितंबर, 2024 को उन्होंने अपनी बेटी का स्वागत किया था। पिछली दिवाली पर उन्होंने लोगों से अपनी बेटी का परिचय कराया था। उन्होंने बताया था कि दुआ पादुकोण सिंह के नाम का मतलब बहुत खास है। दंपति ने लिखा 'दुआ: जिसका अर्थ है प्रार्थना। वह हमारी प्रार्थनाओं का जवाब है।'

यह खबर भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ का पहली बार दिखाया चेहरा, रणवीर सिंह ने गोद में संभाला

Deepika Padukones sister Anisha Padukone gives her daughter Dua nickname
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
रणवीर और दीपिका का वर्कफ्रंट
रणवीर जल्द ही फिल्म 'धुरंधर' में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त, आर.माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना भी हैं। यह 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज होने वाली है।
दीपिका अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म AA22xA6 में नजर आने वाली हैं।
वह 'किंग' में भी नजर आने वाली हैं। इसमें शाहरुख खान और सुहाना खान मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed