दीपिका सिंह ने शो के लिए अपनाया नया लुक, यूजर्स को आई भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की याद; देखें वायरल वीडियो
Deepika Singh Viral Video: अभिनेत्री दीपिका सिंह अपने एक नए वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वह एक क्रिकेटर के गेटअप में हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपिका सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि वह एक क्रिकेटर के गेटअप में हैं। मेकअप कराते हुए वह काफी खुश हैं। वह मैदान पर बैटिंग और बॉलिंग करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा है 'मंगल का नया अंदाज। मंदीप पा जी का स्वैग। बोलो तारा रारा। रात में लगेगी आग। 9:30 बजे।'
इस वीडियो को दीपिका सिंह के फैंस पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस पर कमेंट किए हैं। कई यूजर्स ने उनके लुक को क्रिकेटर अर्शदीप सिंह से जोड़ा है। एक यूजर ने लिखा है 'क्यूट सरदार जी। आप बहुत अच्छी हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'अब तक की सबसे क्यूट सरदार।' एक और यूजर ने लिखा 'मेरी मंगल कितनी क्यूट लग रही है।' एक और यूजर ने लिखा 'एक तो तेरी शक्ल ही इतनी खूबसूरत लग रही है। और तू कारनामे भी ऐसे करती है।' एक और यूजर ने लिखा 'फूला हुआ अर्शदीप सिंह।'
आपको बता दें कि दीपिका सिंह टीवी शो 'मंगल लक्ष्मी' में नजर आती हैं। बताया जाता है कि वह अपकमिंग शो में क्रिकेट खेलती हुई नजर आएंगी। नए शो में उनका नया लुक कुछ इसी तरह का होगा। यह एपिसोड कलर्स टीवी पर आज रात 9:30 बजे आएगा।
दीपिका सिंह टीवी शो 'दीया और बाती हम' से काफी मशहूर हुईं। इसके बाद वह कई शोज में नजर आईं। इन दिनों वह 'मंगल लक्ष्मी' में नजर आती हैं।
टीवी शो के अलावा दीपिका सिंह पंजाबी फिल्म 'वर्क वेदर वाइफ' और हिंदी फिल्म 'टीटू अंबानी' में नजर आ चुकी हैं।