सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Khatron ke Khiladi 15 Host Rohit Shetty And Contestant Gaurav Khanna Avika Gor Orry Harsh Gujral List

'ये हैं मोहब्बतें' की रूही से लेकर इंफ्लुएंसर ओरी तक, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में भिड़ेंगे ये 13 प्रतिभागी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 21 May 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Khatron ke Khiladi 15 Contestant list : एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को होस्ट करेंगे। इस शो की शूटिंग के लिए होस्ट और प्रतियोगी साउथ अफ्रीका के लिए निकल चुके हैं। जानिए, इस बार कौन-कौन से सेलेब्स खतरों से खेलेंगे।

Khatron ke Khiladi 15 Host Rohit Shetty And Contestant Gaurav Khanna Avika Gor Orry  Harsh Gujral List
'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आएंगे कई सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इस बार टीवी और फिल्मों के चर्चित सेलेब्स ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का हिस्सा बन रहे हैं। शो के होस्ट रोहित शेट्टी के साथ सभी प्रतियोगी साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो चुके है। ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। जो सेलेब्स इस रियलिटी शो का हिस्सा हैं, उनके बार में जानिए खास बातें।

Trending Videos


 

Khatron ke Khiladi 15 Host Rohit Shetty And Contestant Gaurav Khanna Avika Gor Orry  Harsh Gujral List
गौरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@gauravkhannaofficial

गौरव खन्ना
गौरव खन्ना टीवी के चर्चित एक्टर हैं, कई हिट सीरियल्स का वो हिस्सा रहे हैं। सीरियल ‘अनुपमा’ से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली। रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ और ‘बिग बॉस 19’ के गौरव खन्ना विनर रहे हैं। अब वह ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में खतरों से खेलते दिखेंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

Khatron ke Khiladi 15 Host Rohit Shetty And Contestant Gaurav Khanna Avika Gor Orry  Harsh Gujral List
अविका गौर - फोटो : सोशल मीडिया
अविका गौर
सीरियल ‘बालिका वधू’ के जरिए अविका गौर घर-घर मशहूर हुईं। हाल ही में उन्हाेंने ‘पति पत्नी और पंगा’ रियलिटी शो के मंच पर अपने बॉयफ्रेंड से शादी की। साउथ और हिंदी कुछ फिल्मों में भी वह नजर आ चुकी हैं। अब अविका ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का हिस्सा बनी हैं।
विज्ञापन

Khatron ke Khiladi 15 Host Rohit Shetty And Contestant Gaurav Khanna Avika Gor Orry  Harsh Gujral List
रुहानिका धवन - फोटो : इंस्टाग्राम-@ruhaanikad
रुहानिका धवन
सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में रूही का किरदार रुहानिका धवन ने निभाया था, इस सीरियल में उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया। अब वह बड़ी हो चुकी हैं। जल्द ही टीवी के पॉपुलर सेलेब्स के बीच रुहानिका धवन भी ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आएंगी। 

Khatron ke Khiladi 15 Host Rohit Shetty And Contestant Gaurav Khanna Avika Gor Orry  Harsh Gujral List
फरहाना भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
फरहाना भट्ट
मॉडल, एक्ट्रेस फराहान भट्ट रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बनकर लाइमलाइट में आई थीं। इस शो की विजेता बनने की लिस्ट में वह शामिल थीं, टॉप 5 तक भी गईं। लेकिन बाद में गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीती। इसके बाद फरहाना ने सिंगर अमाल मलिक के साथ एक सिंगल एल्बम किया। अब वह ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में दमखम दिखाएंगी। 

Khatron ke Khiladi 15 Host Rohit Shetty And Contestant Gaurav Khanna Avika Gor Orry  Harsh Gujral List
जैस्मिन भसीन - फोटो : सोशल मीडिया
जैस्मिन भसीन
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन भी टीवी सीरियल की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। वह टीवी एक्टर अली गोनी को डेट कर रही हैं। जैस्मिन अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के प्रतियोगी लिस्ट में उनका नाम भी शामिल है।

Khatron ke Khiladi 15 Host Rohit Shetty And Contestant Gaurav Khanna Avika Gor Orry  Harsh Gujral List
ओरी - फोटो : इंस्टाग्राम@orry
ओरी (ओरहान अवत्रामानी)
ओरी सोशल मीडिया पर एक इंफ्लुएंसर के तौर पर फेमस हैं। साथ ही वह बॉलीवुड स्टार किड्स के करीबी दोस्त भी हैं। बॉलीवुड की पार्टियों में ओरी नजर आते हैं। अपने अटपटे अंदाज, ड्रेसअप के लिए भी ओरी की चर्चा होती है। ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हिस्सा लेकर डेयरिंग टास्क करते दिखेंगे।  

Khatron ke Khiladi 15 Host Rohit Shetty And Contestant Gaurav Khanna Avika Gor Orry  Harsh Gujral List
हर्ष गुजराल - फोटो : इंस्टाग्रम-@realharshgujral
हर्ष गुजराल
स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल अपने जोक्स, सटायर के लिए जाने जाते हैं। उनकी कॉमेडी के कई लोग दीवाने हैं। पिछले साल वह अर्जुन कपूर की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में नजर आए थे, इस फिल्म के जरिए उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू किया था। कुछ रियलिटी शो हर्ष गुजराल होस्ट भी कर चुके हैं, अब  ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ यह कॉमेडियन दर्शकों को अपना अलग ही अंदाज दिखाएगा। 

Khatron ke Khiladi 15 Host Rohit Shetty And Contestant Gaurav Khanna Avika Gor Orry  Harsh Gujral List
रुबिना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया
रुबिना दिलैक
रुबिना दिलैक ने टीवी सीरियल ‘छोटी बहू’ से करियर शुरू किया था। इसके बाद कई टीवी शो किए। सीरियल 'शक्ति -अस्तित्व के अहसास की' में किन्नर का रोल किया। वह रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' की विनर भी रह चुकी हैं। रुबिना अपने दबंग अंदाज के लिए जानी जाती हैं, इसलिए वह ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हिस्सा ले रही हैं।

Khatron ke Khiladi 15 Host Rohit Shetty And Contestant Gaurav Khanna Avika Gor Orry  Harsh Gujral List
ऋत्विक धनजानी - फोटो : इंस्टाग्राम @rithvikk_dhanjani
ऋत्विक धनजानी
एकता कपूर के सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के जरिए ऋत्विक धनजानी को पहचान मिली थी। इसके बाद वह कई टीवी सीरियल में दिखे, कई रियलिटी शो में एंकरिंग की। अब वह ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में मुश्किल टास्क करेंगे।

Khatron ke Khiladi 15 Host Rohit Shetty And Contestant Gaurav Khanna Avika Gor Orry  Harsh Gujral List
अविनाश मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @ avinash_world
अविनाश मिश्रा 
'ये तेरी गलियां' और 'ये रिश्ते हैं प्यार के' जैसे सीरियल में नजर आए अविनाश मिश्रा 'बिग बॉस 18' का भी हिस्सा थे। इस रियलिटी शो में उनकी लव लाइफ को लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई। अब अविनाश ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ रियलिटी शो में दर्शक उनका नया रूप देखेंगे।

Khatron ke Khiladi 15 Host Rohit Shetty And Contestant Gaurav Khanna Avika Gor Orry  Harsh Gujral List
करण वाही - फोटो : इंस्टाग्राम@karanwahi
करण वाही
‘रीमिक्स’ और ‘दिल मिल गए’ जैसे सीरियल में करण वाही की लव ब्यॉज इमेज खूब पॉपुलर हुई। उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग आज भी जबरदस्त है। इस बार वह अपनी फीमेल फैंस को सरप्राइज देंगे, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में अलग-अलग तरह के एक्शन करते नजर आएंगे। 

Khatron ke Khiladi 15 Host Rohit Shetty And Contestant Gaurav Khanna Avika Gor Orry  Harsh Gujral List
विशाल आदित्य सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विशाल आदित्य सिंह
'बेगूसराय' और 'चंद्रकांता' जैसे डेली सोप में विशाल आदित्य सिंह ने लीड रोल किए। साथ ही  'बिग बॉस 13', 'नच बलिये 9' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11' जैसे रियलिटी शो भी किए। एक बार फिर वह रियलिटी की दुनिया में लौट आए हैं। 

Khatron ke Khiladi 15 Host Rohit Shetty And Contestant Gaurav Khanna Avika Gor Orry  Harsh Gujral List
शगुन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
शगुन शर्मा
शगुन शर्मा ने टीवी पर 'इश्क पर जोर नहीं' नाम का सीरियल किया है। इस सीरियल में सोनाली नाम का किरदार निभाया था। ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ रियलिटी शो का वह भी हिस्सा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed