सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   TV Show Sairaab Promo: Netizens Compared It To Saiyaara says male lead looking like Ahaan Panday Krish Kapoor

'कृष कपूर याद आ गया'; आगामी शो 'सैराब' का प्रोमो देख नेटिजंस करने लगे 'सैयारा' से तुलना; जानिए क्या बोले?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 19 May 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार

TV Show Sairaab Promo Viral: एक नया सीरियल दस्तक देने वाला है। यह रोमांटिक थीम पर आधारित होगा और हाल ही में इसका प्रोमो जारी किया गया है। मगर, प्रोमो देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी तुलना फिल्म 'सैयारा' से की जा रही है।

TV Show Sairaab Promo: Netizens Compared It To Saiyaara says male lead looking like Ahaan Panday Krish Kapoor
'सैराब' का प्रोमो देख लोगों को याद आई 'सैयारा' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

छोटे पर्दे का अलग दर्शक वर्ग है। सिनेमा के इस माध्यम पर भी कहानी और किरदारों को लेकर खूब प्रयोग होते हैं। सास-बहू वाली और एकदम घरेलू टाइप की कहानियों के अलावा अब रोमांटिक सीरियल्स भी आ रहे हैं। ऐसा ही एक शो आने वाला है और नाम है- 'सैराब'। इसका प्रोमो जारी किया गया है। मगर, इसे देखकर नेटिजंस को फिल्म 'सैयारा' याद आ गई है। शुरू होने से पहले ही 'सैराब' की तुलना 'सैयारा' से की जाने लगी है। जानिए क्या बोले नेटिजंस?

Trending Videos

TV Show Sairaab Promo: Netizens Compared It To Saiyaara says male lead looking like Ahaan Panday Krish Kapoor
'सैराब' का प्रोमो - फोटो : वीडियो ग्रैब

'सैराब' का प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ है। प्रोमो में हीरो गिटार थामे मंच पर जाता है। उसे देखने के लिए भारी भीड़ जमा है। वह परफॉर्म करता है। उसकी प्रेमिका भी मौजूद है। मगर, हीरो की परफॉर्मेंस के बीच वह अचानक उठकर जाने लगती है और हीरो उसे रोकने की कोशिश करता दिखता है। हालांकि, इन दोनों भूमिकाओं में जो सितारे हैं, उनका चेहरा रिवील नहीं किया गया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by StarPlus (@starplus)




नेटिजंस को याद आए 'सैयारा' के कृष कपूर
यह प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नेटिजंस इसकी तुलना अहान पांडे और अनीत पड्डा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैयारा' से कर रहे हैं। प्रोमो देखते ही लोगों को 'सैयारा' का कृष कपूर याद आ गया है। बता दें कि फिल्म में कृष कपूर की भूमिका अहान पांडे ने निभाई थी। 'सैराब' के प्रोमो में हीरो की एंट्री जिस अंदाज में हुई है और वह जिस तरह स्टेज पर परफॉर्म करने पहुंचता है, वह कुछ-कुछ 'सैयारा' के एक सीन से मिलता-जुलता है, जिसमें कृष कपूर स्टेज पर परफॉर्मेंस देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

TV Show Sairaab Promo: Netizens Compared It To Saiyaara says male lead looking like Ahaan Panday Krish Kapoor
'सैराब' का प्रोमो - फोटो : वीडियो ग्रैब

नेटिजंस बोले- 'सैयारा कॉपी कर डाली'
प्रोमो पर नेटिजंस के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'यह शो तो 'सैयारा' वाली वाइब्स दे रहा है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लगता है सैयारा की कॉपी कर डाली है'। वहीं, कुछ यूजर्स को लग रहा है कि यह शो 'बेपनाह' की वापसी है, जिसमें हरशद चोपड़ा और जेनिफर विंगेट लीड रोल में थे। कुछ यूजर्स स्टार्स के नाम पूछ रहे हैं और अपने-अपने हिसाब से कयास भी लगा रहे हैं। बता दें कि 'सैराब' स्टार प्लस पर दस्तक देगा। हालांकि, यह शो कब रिलीज होगा, इसे लेकर अभी अपडेट सामने नहीं आया है।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed