{"_id":"6a0ede7c5eec6e4899025473","slug":"geeta-kapur-exclusive-interview-she-talks-about-indias-best-dancer-5-reality-shows-and-social-media-use-2026-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exclusive: ‘आजकल लोग जल्दी बोर हो जाते हैं’, गीता कपूर ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर की बात; कहा- हम पागल…","category":{"title":"Celebs Interviews","title_hn":"साक्षात्कार","slug":"celebs-interviews"}}
Exclusive: ‘आजकल लोग जल्दी बोर हो जाते हैं’, गीता कपूर ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर की बात; कहा- हम पागल…
Geeta Kapur Interview: कोरियोग्राफर गीता कपूर ने रियलिटी शोज और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
1 of 5
गीता कपूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जानी-मानी कोरियोग्राफर और रियलिटी शोज की जज गीता कपूर 6 जून से शुरू होने वाले रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 5' में बतौर जज नजर आएंगी। इससे पहले अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान गीता ने नए सीजन, रियलिटी शोज में आए बदलाव, सोशल मीडिया के असर और स्क्रिप्टेड कंटेंट को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। गीता का मानना है कि सोशल मीडिया ने लोगों का अटेंशन स्पैन कर दिया है।
जावेद के साथ 35 साल बाद काम किया
नए सीजन और पैनल की बात करते हुए गीता कपूर ने नए जज जावेद जाफरी के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, 'इस बार पैनल का पूरा माहौल अलग है। चौथे जज के तौर पर जावेद जाफरी जुड़े हैं। उनके पास बहुत अनुभव है। डांस और फिल्ममेकिंग की गहरी समझ है। खास बात ये भी है कि मैं उनके साथ लगभग 35 साल पहले काम कर चुकी हूं, इसलिए उनके साथ बैठना भी अपने आप में नया अनुभव है।'
असली बॉलीवुड डांस देखने को मिलेगा
शो में इस बार क्या अलग होने वाला है? इस पर गीता ने कहा, 'इस बार शो में बहुत ज्यादा रीमिक्स गाने नहीं होंगे। आप गानों को लगभग उनके असली रूप में सुनेंगे। पहले बॉलीवुड डांस में वेस्टर्न स्टाइल का तड़का लगाया जाता था, लेकिन इस बार बॉलीवुड डांस अपने असली अंदाज में नजर आएगा।'
नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहिए
नई पीढ़ी और इंडियन कल्चर पर बात करते हुए गीता कपूर ने कहा, 'मुझे लगता है कि इतने साल तक हमने दुनिया भर से इंस्पिरेशन लेकर बॉलीवुड गानों पर अलग-अलग डांस स्टाइल्स दिखाए। लेकिन कहीं न कहीं हम भूल गए कि हमारी अपनी संस्कृति और हमारे गानों में भी कितनी खूबसूरती है। आज की नई पीढ़ी बाहर की चीजों से बहुत प्रभावित है, इसलिए यह जरूरी है कि वे अपनी जड़ों और अपनी कल्चर से भी जुड़ी रहें।'
लोगों का अटेंशन स्पैन बहुत छोटा हो गया है
रियलिटी शोज में आए बदलावों पर बात करते हुए गीता कपूर ने कहा, 'सोशल मीडिया का असर बहुत ज्यादा बढ़ गया है। लोगों का अटेंशन स्पैन बहुत छोटा हो गया है। कुछ देखते ही लोग कह देते हैं कि ये तो देख लिया या अब बोर हो गए, कुछ और देखते हैं। पहले तीन-चार मिनट की परफॉर्मेंस लोगों को बांधकर रखती थी, लेकिन अब ऐसा करना मुश्किल हो गया है।'
आज लोग हर चीज पर शक करते हैं
रियलिटी शोज को स्क्रिप्टेड कहे जाने पर गीता ने कहा, 'ये एक गलतफहमी है कि कहानियां बनाई जाती हैं। पहले लोग अच्छे डांस को देखकर हैरान हो जाते थे, लेकिन आज हर चीज पर शक करते हैं। रियलिटी शो में बहुत कुछ असली होता है। हां, कुछ चीजें एडिट होती हैं, लेकिन वो प्रेजेंटेशन का हिस्सा है। अगर जज हंसते हैं या इमोशनल हो जाते हैं तो लोग तुरंत उसे फेक कह देते हैं। लेकिन हम इतने पागल नहीं हैं कि हर चीज एक्ट करें।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।